बाजार समिति प्रांगण सुरक्षाबलों के हवाले हुआ फोटो-5, 6 व 7परिचय- 5- मतगणना के लिए तैयार किया जा रहा हॉल6- मतगणना स्थल परिसर में बनाया गया नियंत्रण कक्ष7- कुशेश्वरस्थान (अजा) विधानसभा के वज्रगृह की सुरक्षा में तैनात अर्द्धसैनिक बल के जवानदरभंगा : मतदान के बाद इवीएम की सुरक्षा में दर्जनों अर्द्धसैनिक बल के जवान लगाये गये हैं. दसों विधानसभा क्षेत्र के कुल 131 प्रत्याशियों का भाग्य इवीएम में मतदाताओं ने 5 नवंबर की शाम बंद कर दिया. इवीएम को सील कर बाजार समिति प्रांगण में बनाये गये विधानसभावार वज्रगृह में रखकर सील कर दिया गया है. इसकी सुरक्षा में अर्द्धसैनिक बल के जवान के साथ साथ दो दर्जन से अधिक पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है. विधानसभावार काउंटिंग हॉल को तैयार किया जा रहा है. काउंटिंग को लेकर हॉल में कुर्सी और टेबुल के साथ साथ बांस-बल्ली लगाकर जाल से घेराबंदी की जा रही है. इस कार्य में पीडब्ल्यूडी, पीएचइडी सहित अन्य विभाग के कार्यपालक अभियंताओं को लगाया गया है. अधिकारियों की टीम ने भी शुक्रवार को मतगण नास्थल पर पहुंचकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया. इधर 5 नवंबर की देर शाम तक विभिन्न विधानसभा से इवीएम आने के बाद मिलान कर सीलबंद किया गया. यह प्रक्रि या आधी रात बात तक चली. गणना में शेष हैं 24 घंटे का वक्तमतगणना यूं तो 8 नवंबर की सुबह 8 बजे आरंभ होगी, लेकिन ज्यों ज्यों वक्त बीत रहा है त्यों त्यों प्रत्याशी और उनके समर्थकों की बेचैनी भी बढ़ रही है. इधर जिला प्रशासन मतगणना को लेकर व्यापक तैयारी कर रहा है. मतगणना के दिन शिवधारा से बाजार समिति जानेवाले रास्तों पर आवाजाही ठप रहेगी. जगह जगह बैरिकेडिंग लगाकर आगंतुकों को प्रतिबंधित क्षेत्र मेें जाने से रोका जायेगा. दसों विधानसभा क्षेत्र के आरओ टेबुल पर गिनती सुबह 8 बजे आरंभ की जायेगी. गणना में लगाये गये कर्मियों को सुबह 6 बजे मतगणना स्थल पर पहुंचने का सख्त निर्देश जारी किया गया है.
बाजार समिति प्रांगण सुरक्षाबलों के हवाले हुआ
बाजार समिति प्रांगण सुरक्षाबलों के हवाले हुआ फोटो-5, 6 व 7परिचय- 5- मतगणना के लिए तैयार किया जा रहा हॉल6- मतगणना स्थल परिसर में बनाया गया नियंत्रण कक्ष7- कुशेश्वरस्थान (अजा) विधानसभा के वज्रगृह की सुरक्षा में तैनात अर्द्धसैनिक बल के जवानदरभंगा : मतदान के बाद इवीएम की सुरक्षा में दर्जनों अर्द्धसैनिक बल के जवान लगाये […]
