चोरों ने फिर बंद घर को बनाया निशाना

चोरों ने फिर बंद घर को बनाया निशाना बेनीपुर : बहेड़ा थाना क्षेत्र के बसुहाम गांव में फिर एक बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना. ताला तोड़ कर लाखों के सामान की चोरी कर ली. सूत्रों के अनुसार रामानंद झा के कुछ दिनों से बंद घर का ताला तोड़ कर लाखों का जेवरात एवं […]

चोरों ने फिर बंद घर को बनाया निशाना बेनीपुर : बहेड़ा थाना क्षेत्र के बसुहाम गांव में फिर एक बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना. ताला तोड़ कर लाखों के सामान की चोरी कर ली. सूत्रों के अनुसार रामानंद झा के कुछ दिनों से बंद घर का ताला तोड़ कर लाखों का जेवरात एवं कुछ नकद चोरों ने ले गया है. गृहस्वामी के पिता रंजीत कुमार झा के आवेदन पर बहेड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दिये आवेदन में कहा है कि कुछ दिन पूर्व घर के लोग पटना चले गये थे. शुक्रवार की सुबह जब रंजीत घर का मुख्य गेट खोलकर अंदर गये तो घर का सभी ताला और अालमीरा टूटा पाया़ उनलोगों ने सभी आभूषण गायब कर दिया़ कपड़े इधर उधर बिखरा पड़ा था. इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष रामशंकर सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है़ ज्ञात हो कि एक माह के अंदर बहेड़ा थाना क्षेत्र के अगल बगल यह छठी घटना है. जिससे बहेड़ा डाक घर भी शामिल है. बहेड़ा पुलिस सभी घटनाओं का मामला तो दर्ज कर गृह स्वामियों को शीघ्र उद्भेन का आश्वासन देकर अपना पल्ला झाड़ लेती है. पर, मजे की बात तो यह है अपराधी घटना दर घटना को अंजाम देते जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >