संदेह के आधार पर सीआरपीएफ कमांडेंट को पकड़ा

संदेह के आधार पर सीआरपीएफ कमांडेंट को पकड़ा बिरौल : बुधवार की करीब ग्यारह बजे रात में लालबत्ती लगाकर मतदान कार्य को ले जा रहे सीआरपीएफ के कमांडेंट मुन्ना सिंह को संदेह के आधार पर एसडीओ मो.शमीम और डीएसपी सुरेश कुमार ने गिरफ्तार किया और जांच कर करीब एक घंटे के बाद कमांडेन्ट को छोड़ा […]

संदेह के आधार पर सीआरपीएफ कमांडेंट को पकड़ा बिरौल : बुधवार की करीब ग्यारह बजे रात में लालबत्ती लगाकर मतदान कार्य को ले जा रहे सीआरपीएफ के कमांडेंट मुन्ना सिंह को संदेह के आधार पर एसडीओ मो.शमीम और डीएसपी सुरेश कुमार ने गिरफ्तार किया और जांच कर करीब एक घंटे के बाद कमांडेन्ट को छोड़ा गया. मालूम हो कि डीएम कुमार रवि को गुप्त सूचना मिली थी कि लालबत्ती से कोई फर्जी अधिकारी बनकर बिरौल में प्रवेश कर रहा है. डीएम ने तुरंत उसे हिरासत में लेने को निर्देश जारी किया. डीएसपी ने चारों तरफ प्रशासनिक तंत्र को लगा दिया. लाल बत्ती लगाकर आ रहे वाहन को रोककर कमांडेन्ट से परिचय पत्र और कागजात मांगा तो वे दिखाने से इनकार कर गये और गाड़ी को जबरदस्ती बिरौल के रजवा गांव के एमएलसी सुनील सिंह के यहां चले गये. पुलिस को शक हो गया. डीएसपी सुरेश कुमार स्वयं रजवा पहुंचे और वहां से गाड़ी को हिरासत में लेकर थाना लाया और काफी देर तक जांच करने के बाद छोड़ दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >