विधानसभा बेनीपुर : भाजपा-जदयू के बीच कांटे की टक्कर बेनीपुर : विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी व निवर्त्तमान विधायक गोपालजी ठाकुर एवं जदयू प्रत्याशी सुनील चौधरी के बीच कांटे की लड़ाई है. 2 लाख 66 हजार 401 मतदाताओं वाले इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 12 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इसमें भाजपा-जदयू प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर है. इसे त्रिकोणीय बनाने में निर्दलीय प्रत्याशी कमल राज उर्फ विनोद झा लगे हैं. इवीएम में मतदाताओं ने अपना मंतव्य तो दे दिया. अब देखना है कि 8 नवंबर को विजय का माला किसके गले जाता है. आदर्श बूथों पर कोई व्यवस्था नहींआदर्श मतदान केंद्रों के लिए चुनाव आयोग ने जो निर्देश जारी किये थे. इसकी कोई व्यवस्था बेनीपुरी के बूथों पर नहीं दिखी. बहेड़ा उच्च विद्यालय स्थित बूथ नंबर 80 एवं पोहद्दी मध्य विद्यालय स्थित बूथ नंबर 130 पर आदर्श मतदान केंद्र के रूप में केवट टेंट लगे थे. न तो पीने के पानी की व्यवस्था थी और न ही बिजली की. पीठासीन पदाधिकारी का मोबाइल डिस्चार्ज हो जाने से इंटरनेट के माध्यम से जिला प्रशासन को मैसेज भेजने का काम दिन के 10 बजे से ही बंद था. सुबह तीन घंटे दिखा वोटरों का जज्बाबेनीपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथाें पर मतदान के शुरुआती दौर में दिन के 10 बजे तक वोटरों का उत्साह दिखा. युवा से लेकर महिलाओं की लंबी कतार देखी गयी. लेकिन दिन के 10 बजे के बाद बूथों पर वोटरों की उपस्थिति नगण्य हो गयी. इसके बाद इक्के-दुक्के वोटर ही बूथ पर आ जा रहे थे. पहली बार मतदान करनेवाले वोटरों में ज्यादा उत्साह था. अधिकांश युवा वोटर विकासपरक सरकार की उपेक्षा जताया.मतदान केंद्र से निराश लौटी महिलाप्राथमिक विद्यालय बैगनी के बूथ नंबर 65 परी हिरिया देवी मतदान करने गयी तो उसे बताया गया कि सूची से उसका नाम डिलिट कर दिया गया है. मतदान से वंचित किये जाने पर महिला निराश होकर लौट गयी. जानकारी के अनुसार बूथ नंबर 65 पर क्र मांक 522 में कारी साह की पत्नी हिरिया देवी का नाम था, लेकिन मतदान कर्मियों ने उसका नाम विलोपित बता बूथ से वापस कर दिया. विकलांग सज्जन के हौसले को सलामबैगनी गांव के बूथ नंबर 66 पर विकलांग सज्जन तांती मतदान के लिए पहुंचा. वहां बूथ पर विकलांग के लिए विशेष व्यवस्था नहीं देख करीब एक घंटा कतार में लगकर वह वोट डाला. सज्जन ने बताया कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता को हम कैसे रोकें. बेनीपुर में 55 फीसदी हुआ मतदानबेनीपुर विधानसभा क्षेत्र के 247 बूथों पर गुरुवार को 55 प्रतिशत वोटरों ने मतदान किया. स्वच्छ व निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी. एसडीओ सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी अमित कुमार ने यह जानकारी दी.फोटो – यै कनियां भोट खसबऽ कखन चलबै 116 वर्षीया इंद्रमुखी देवी का वोट के प्रति उत्साह देख उसके परिवार के लोग अचंभित थे. रामपुर गांव निवासी वृद्धा के पौत्र (पोता) मनीष ने बताया कि दादी सुबह से ही मां को वोट गिराने के लिए कह रही थी. अपने पोता के सहारे वृज्ञ मध्य विद्यालय रामपुर के बूथ नंबर 96 पर पहुंची. मतदान के बाद वृद्धा ने बताया कि ‘आब ई हम्मर अंतिमे चुनाव होयत’ क्या कहते हैं प्रत्याशीनिवर्त्तमान विधायक व भाजपा प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर ने स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि मतदाताओं का निर्णय सिर आंखों पर. दूसरी ओर जदयू प्रत्याशी सुनील चौधरी ने शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी मतदाताओं के साथ प्रशासन की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व मेें मतदाता सर्वोपरि हैं. इसीलिए उनका निर्णय सर्वमान्य है.
विधानसभा बेनीपुर : भाजपा-जदयू के बीच कांटे की टक्कर
विधानसभा बेनीपुर : भाजपा-जदयू के बीच कांटे की टक्कर बेनीपुर : विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी व निवर्त्तमान विधायक गोपालजी ठाकुर एवं जदयू प्रत्याशी सुनील चौधरी के बीच कांटे की लड़ाई है. 2 लाख 66 हजार 401 मतदाताओं वाले इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 12 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इसमें भाजपा-जदयू प्रत्याशी के […]
