जदयू प्रत्याशी के वाहन की ठोकर से जख्मी

जदयू प्रत्याशी के वाहन की ठोकर से जख्मी बहेड़ी : अटही मतदान केन्द्र के निकट एक युवक हायाघाट के जदयू प्रत्याशी के वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया. प्रत्याशी अमरनाथ गामी गांव के ही शिवकुमार मंडल को घायल हालत में देख अपने वाहन से डीएमसीएच ले गये. खबर लिखने […]

जदयू प्रत्याशी के वाहन की ठोकर से जख्मी बहेड़ी : अटही मतदान केन्द्र के निकट एक युवक हायाघाट के जदयू प्रत्याशी के वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया. प्रत्याशी अमरनाथ गामी गांव के ही शिवकुमार मंडल को घायल हालत में देख अपने वाहन से डीएमसीएच ले गये. खबर लिखने तक वे इलाजरत बताए जा रहे हैं. बताया जाता है कि शिव कुमार मंडल अपना वोट डाल कर बाइक से घर लौट रहा था. इसी क्रम में उनकी बाइक की टक्कर श्री गामी के वाहन से हो गयी, जो सामने से आ रही थी. बताया जाता है कि शिव कुमार की हालत में सुधार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >