अलीनगर विधानसभा क्षेत्र : रायफल के कॉक की आवाज से भगदड़ अलीनगर : अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के सीनालाल नदियामी उच्च विद्यालय के बूथ संख्या 21, 22, 23 व 24 पर दिन के करीब 1.30 बजे लोगों का जमघट था. बीडीओ महताब आलम के नेतृत्व में इस मतदान केंद्र पर फोर्स पहुंची. बीडीओ ने भीड़ को हटाने के लिए हरकाया. इससे लोग वहां उग्र हो गये. स्थिति को देखते हुए बीडीओ ने पुलिस फोर्स को कॉक (बिना गोली का बंदूक से आवाज) करवाया. इसपर मतदान केंद्र के बाहर भगदड़ मच गयी. पुलिस फोर्स को लोगों को यहां शांत करवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. यह कॉक की घटना से लोगों में फायरिंग की चर्चा आग की तरह फैल गयी. मजिस्ट्रेट दीपक प्रकाश ने बताया कि भीड़ को हटाने के लिए कॉक की आवाज करायी गयी थी. बीडीओ महताब आलम ने किसी भी फायरिंग से इंकार करते हुए बताया कि इस मतदान केंद्र पर लोगों का काफी जमघट था. लोगों को मतदान केंद्र से हटने को कहा. इसपर सभी उग्र हो गये. इसे शांत कराने के लिए कॉक की आवाज करायी गयी थी.
अलीनगर विधानसभा क्षेत्र : रायफल के कॉक की आवाज से भगदड़
अलीनगर विधानसभा क्षेत्र : रायफल के कॉक की आवाज से भगदड़ अलीनगर : अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के सीनालाल नदियामी उच्च विद्यालय के बूथ संख्या 21, 22, 23 व 24 पर दिन के करीब 1.30 बजे लोगों का जमघट था. बीडीओ महताब आलम के नेतृत्व में इस मतदान केंद्र पर फोर्स पहुंची. बीडीओ ने भीड़ को […]
