हर वर्ग में दिखा उत्साह (दरभंगा शहरी विधानसभा )दरभंगा : लोकतंत्र का महापर्व गुरुवार की सुबह से ही जिले में मना. लोगों की भीड़ सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लग गयी. जिले के शहरी विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. विगत कई दिनों से राजनेताओं से बहुत कुछ सुनने के बाद लोगों ने हर पहलू पर सोच-समझकर अपना विचार इवीएम के माध्यम से रख दिया. सुबह-सुबह ही बूथ संख्या 198 पर मतदाताओं की भारी भीड़ दिखी. युवा, बुजुर्ग और महिलाएं अपने मताधिकार के प्रति उत्साहित थे. मतदान को लेकर उत्साह व जुनून के आगे हर बाधा हार रही थी. बुजुर्ग मतदाता जहां अपने परिजनों के सहारे बूथ तक पहुंचकर मतदान कर रहे थे, वहीं महिला मतदाताओं का कहना था कि पहले मतदान फिर तैयार होगा भोजन. कई मतदान केंद्रों पर तो महिलाएं सात बजे ही बूथ पर कतार में खड़ी नजर आयी. मतदान में पहली बार हिस्सेदारी निभा रहे युवाओं का जोश तो सातवें आसमान पर था. पहली बार वोट गिराने वाले अललपट्टी के दीपक कुमार ने पूछने पर बताया कि लोकतंत्र के इस महापर्व में उन्हें इतनी खुशी है कि मतदान के पूर्व रात्रि में वे सो भी नहीं पाये. शहर में मतदान के प्रति युवाओं का गजब का जोश दिखा. मतदान केंद्रों पर युवाओं को देखकर ऐसा लग रहा था, मानो इवीएम पर इनका जोश भारी पड़ रहा हो. तीन जगह बना आदर्श मतदान केंदशहरी विधानसभा के तीन जगहों पर आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया था. दोनार स्थित होली क्रॉस स्कूल, जेपी चौक स्थित मतदान केंद्र तथा लहेरियासराय नेहरू स्टेडियम के निकट मध्य विद्यालय को आदर्श मतदान केंद्र बनाकर प्रशासन ने यहां कई प्रकार की सुविधाएं मतदाताओं को मुहैया करायी थी. लहेरियासराय स्थित आदर्श मतदान केंद्र की सुंदरता देखते बन रही थी. इस मतदान केंद्र को गुब्बारा तथा फूलों से सजाते हुए पंडाल लगाया गया था. वोट देने की अपनी बारी आने का इंतजार करने के लिए प्रतीक्षालय बनाये गये थे. वहीं किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त करने के लिए पूछताछ काउंटर, साथ ही बच्चों के लिए पार्क, पेयजल के लिए पानी के स्टॉल लगे हुए थे. मतदान के दौरान किसी के स्वास्थ्य बिगड़ने पर ऐसी स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक केंद्र बनाकर चिकित्सक मुस्तैदी के साथ मौजूद थे. एम्बुलेंस की व्यवस्था भी थी. इस आदर्श केंद्र पर बूथ संख्या 251 तथा 252 बनाये गये थे. उम्र पर जुनून भारी शहर के दुमदुमा की रहनेवाली बुजुर्ग महिला वैदेही श्रीवास्तव ठीक से चल नहीं पाती है. परिजनों ने रिक्शे पर बैठाकर किसी तरह जिला स्कूल स्थित मतदान केंद्र तक पहुंचाया. रिक्श से उतरने में भी परेशानी है. परिजन तथा सुरक्षाकर्मी के सहारे किसी तरह उतरकर मतदान करने पहुंची. इनके इस जज्बे को कई लोगों ने सराहा. लोकतंत्र के इस महापर्व में उनके जुनून के आगे उम्र हार गयी. हर बाधा को पार करते हुए उन्होंने मतदान किया. मतदान के बाद उनके चेहरे पर संतोष के भाव साफ झलक रहे थे. पूछने पर उन्होंने कहा कि मतदान हमारा अधिकार है. अपने अधिकार का उपयोग सबों को करना चाहिए. देश के विकास में एक-एक वोट आवश्यक है. इधर व्हील चेयर के सहारे मतदान करने जा रहे 78 वर्षीय मो आबिद हुसैन का उत्साह किसी से कम नहीं दिख रहा था. रहमगंज स्थित अपने आवास से व्हील चेयर पर बैठकर बूथ संख्या 196 की ओर चल दिये. उनके पौत्र चेयर ले जाने में उनकी मदद कर रहे थे. एक वोट खुद के लिए संजय सरावगी (भाजपा)- यह लोकतंत्र का महापर्व है. सबों को मतदान करना चाहिए. यह सबका मौलिक अधिकार है. ओम प्रकाश खेड़िया (राजद) – एक-एक वोट महत्वपूर्ण है. आप जैसी सरकार या प्रतिनिधि चाहते हैं, चुन सकते हैं. अविनाश कुमार ठाकुर(माकपा)- वोट मौलिक अधिकार है. देश को अग्रसर करने के लिए मतदान अवश्य करें . बॉटम के लिए ::::::::::::::::सड़क पर बच्चों ने खूब लगाये चौके-छक्केदरभंगा : मतदान को लेकर सुनसान पड़ी सड़कों पर सदुपयोग छोटे-छोटे बच्चे करते देखे गये. जगह-जगह बच्चे सड़क पर ही क्रिकेट खेलकर मजा कर रहे थे. कई स्थानों पर बैडमिंटन भी खेला जा रहा था. ऐसा लग रहा था मानो इन बच्चों के आनंद के दिन हैं. स्कूल बंद है, करे तो क्या करे चलो खेलकर ही पूरे दिन का लुत्फ उठा लिया जाये. लोकतंत्र का महापर्व है, आवागमन कम है, एक-दो दोपहिया वाहन या पुलिस की गाड़ियां ही चल रही थी. खाली पड़ी सड़कों को बच्चे अपने मनोरंजन में उपयोग कर रहे हैं. कोई जीते कोई हारे इससे उन्हें कोई मतलब नहीं है. उन्हें तो छुट्टी का भरपूर आनंद उठाना है. पूछने पर कई बच्चे ने कहा हां, मतदान के बारे में कुछ तो पता है. घर के लोग वोट डालने गये हैं. हमें तो खेलकर मजा आ रहा है. उनकी सादगी देखकर लोगों को अपनी पुरानी दिन याद आने लगे.
हर वर्ग में दिखा उत्साह
हर वर्ग में दिखा उत्साह (दरभंगा शहरी विधानसभा )दरभंगा : लोकतंत्र का महापर्व गुरुवार की सुबह से ही जिले में मना. लोगों की भीड़ सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लग गयी. जिले के शहरी विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. विगत कई दिनों से राजनेताओं से बहुत कुछ […]
