चोरी व छिनतई की घटना पुलिस को चुनौती बेनीपुर . बहेड़ा थाना क्षेत्र में लगातार हो रहे चोरी व छिनतई की घटना से लोगों में दहशत व्याप्त हो गया है. लोग कहने लगे हैं कि थाना के अगल-बगल के व्यापारी प्रतिष्ठानों को अपराधी अपना निशाना बनाकर बहेड़ा पुलिस को चुनौती तो नहीं दे रही. मंगलवार एवं बुधवार को दिन-दहाड़े बीच बाजार में साइकिल सवार से 75000 रुपये लूटा गया तो उसी रात आशापुर में रंजीत कुमार झा के मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर हजारों की चोरी कर लिया गया. इसके ठीक एक दिन पूर्व सोमवार की रात बहेड़ा थाना से सटे डाकघर का ताला तोड़कर 31 हजार 399 रुपये की चोरी कर अपराधियों ने पुलिस के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है. ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी क्षेत्र में कई चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. कार्रवाई के नाम पर अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज कर अपनी कर्त्तव्य का इतिश्री कर देते हैं.
चोरी व छिनतई की घटना पुलिस को चुनौती
चोरी व छिनतई की घटना पुलिस को चुनौती बेनीपुर . बहेड़ा थाना क्षेत्र में लगातार हो रहे चोरी व छिनतई की घटना से लोगों में दहशत व्याप्त हो गया है. लोग कहने लगे हैं कि थाना के अगल-बगल के व्यापारी प्रतिष्ठानों को अपराधी अपना निशाना बनाकर बहेड़ा पुलिस को चुनौती तो नहीं दे रही. मंगलवार […]
