नमो की जनसभा में मतदाताओं की नब्ज टटोलते रहे भाजपाई दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा में एक साथ 10 विधानसभा क्षेत्र से मतदाताओं का जुटान हुआ. राज मैदान में भाजपा के जिला स्तर के नेतागण इस मौके का लाभ लेने में जुटे रहे. जुटी भारी भीड़ से जहां नेता उत्साहित नजर आये वहीं वोटरों से क्षेत्रों का हाल जानते दिखे. कुशेश्वरस्थान से लेकर जाले तथा हायाघाट से लेकर ग्रामीण विधानसभा के मतदाताओं से फीड बैक लेते रहे. इसमें मदन झा, जिला उपाध्यक्ष सुजीत मल्लिक, विनीत कुमार वर्मा, अर्जुन सहनी, आइसी वर्मा, हरिनारायण सिंह समेत दर्जनों नेता इसमें जुटे दिखे.
नमो की जनसभा में मतदाताओं की नब्ज टटोलते रहे भाजपाई
नमो की जनसभा में मतदाताओं की नब्ज टटोलते रहे भाजपाई दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा में एक साथ 10 विधानसभा क्षेत्र से मतदाताओं का जुटान हुआ. राज मैदान में भाजपा के जिला स्तर के नेतागण इस मौके का लाभ लेने में जुटे रहे. जुटी भारी भीड़ से जहां नेता उत्साहित नजर आये वहीं […]
