अपने बूते आगे बढ़ रहा बिहार : नीतीश राज्य के स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ बरदाश्त नहीं बेनीपुर, दरभंगा़ मैं अहंकारी नहीं बिहारी हूं. बिहार के स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ कभी बरदाश्त नहीं करूंगा. उक्त बातें बहेड़ा उच्च विद्यालय मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कही. श्री कुमार ने कहा कि बिहार अपने बलबूते पर आगे बढ़ रहा है. आपलोगों ने मौका दिया तो न्याय के साथ सबका विकास करूंगा. उन्होंने प्रधानमंत्री का नाम लिए बगैर प्रधानमंत्री एवं भाजपा पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि कई कनफूकवा घूम रहा है. समाज में वैमनस्यता फैलाना चाह रहे हैं. उनसे सावधान रहें. समाज में सद्भावना कायम रहेगा तो बिहार को आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के 14 माह बाद उन्हें बिहार याद आया. लोकसभा चुनाव में लोगों से किये वायदों का हवा-हवाई हो गया. लोगों की थाली से दाल गायब हो गये. हर-हर मोदी अब अरहर मोदी बनेंगे. बेनीपुर से महागंठबंधन के प्रत्याशी सुनील चौधरी को भारी मतों से जीताकर एक बार पुन: सरकार बनाने का मौका देकर जुमलेबाज भाजपा को इसका जवाब दें. मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह एवं विजय कुमार चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि यह चुनाव बिहार के मान-सम्मान का चुनाव है. नीतीश कुमार अपने कार्यकाल में गांव-गांव तक विकास का रोशनी पहुंचाये. महागंठबंधन सरकार ही बिहार के विकास तथा इसके मान-सम्मान की रक्षा कर सकता है. इसलिए प्रदेश के विकास के लिए पुन: नीतीश कुमार को एक बार मौका दें. इसके अलावा पूर्व विधान पार्षद डॉ विनोद चौधरी, डॉ अशोक कुमार राम, श्याम किशोर प्रधान, जदयू जिलाध्यक्ष सुनील भारती, बेनीपुर जदयू अध्यक्ष मिथिलेश राय सहित दर्जनों नेताओं ने संबोधित किया. इस दौरान राजद नेता बबलू यादव ने मुख्यमंत्री को पाग-चादर से सम्मानित किया. सभा की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष बैजू यादव व मंच संचालन तारानंद सदा ने किया. धन्यवाद ज्ञापन कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष बृजमोहन झा ने किया.
अपने बूते आगे बढ़ रहा बिहार : नीतीश
अपने बूते आगे बढ़ रहा बिहार : नीतीश राज्य के स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ बरदाश्त नहीं बेनीपुर, दरभंगा़ मैं अहंकारी नहीं बिहारी हूं. बिहार के स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ कभी बरदाश्त नहीं करूंगा. उक्त बातें बहेड़ा उच्च विद्यालय मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कही. श्री कुमार ने कहा […]
