एनडीए की ही बनेगी सरकार : राधा मोहन केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि चार चरण के चुनाव में जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि सूबे में राजग की सरकार ही बनेगी़ पांचवां चरण फाइनल टच देगा. राज मैदान मेंं श्री सिंह ने कहा कि कृषि प्रधान इस प्रदेश के विकास का खाका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खींचा जा चुका है. बस इसे सूबे की सरकार के सहयोग से धरातल पर उतारना है. मौजूदा सरकार केंद्र के साथ चलना तो दूर, इसकी योजना में रोड़े अटका रही है. इसलिए यहां भी एनडीए की सरकार जरूरी है.मिथिला-मैथिली को दिया सम्मान : रविशंकरदूर संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पीएम के इंतजार में खड़े लोगों को दिलासा देते हुए कहा कि जिस तरह पूर्व की अटल बिहारी वाजपेयी नेतृत्व वाली राजग ने मिथिला-मैथिली को सम्मान दिया, उसी तरह मौजूदा एनडीए भी प्रयासरत है. इस सरकार में कोई भी निराश नहीं है. राज्य में जब भाजपा नेतृत्व में राजग की सरकार बन जायेगी, तब विकास की गति नजर आयेगी. अभी तो मौजूदा प्रदेश सरकार कुर्सी की भूख में सबकुछ भूल कर मतदाताओं को बरगलाने में जुटी है. विकास से उसका कोई लेना-देना नहीं. बिहार की बदलेगी तकदीर व तसवीर : प्रधानपेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि देश की तसवीर प्रधानमंत्री के नेतृत्व मेंं बनी केंद्र की सरकार के बाद विश्व स्तर पर बदल गयी है. बिहार की भी तसवीर राजग नीत सरकार बनने के बाद बदल जायेगी. सबसे बदहाल राज्यों की सूची में शुमार यह प्रदेश विकसित राज्य की श्रेणी में खड़ा हो जायेगा. भाजपा की सरकार वाले सूबे की तरह बिहार की तकदीर भी बदलेंगे. जिस तरह जनता का विश्वास व समर्थन मिला है, वह हमें और अधिक ऊर्जा से काम करने का बल देता है. विकास बनाम विनाश की लड़ाई : प्रेमप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि यह विधानसभा चुनाव विकास बनाम विनाश की लड़ाई है. राजग जहां विकास के मुद्दे पर मैदान में हैं, वहीं महागंठबंधन कुर्सी व अस्तित्व बचाने के स्वार्थ के तहत स्वरूप में आया है. इसमें जंगलराज व भ्रष्टाचार आजू-बाजू खड़े हैं जो सूबे को विनाश के पथ पर ले जाने के प्रयास में हैं. जनता ने ठान लिया है कि वे किसी भी बहकावे में नहीं आयेंगे. विकास के मुद्दे पर राजग के साथ इस चुनाव में भी रहेंगे. पिछल चरणों के चुनाव में इसे साबित भी कर दिया है. अब गरीब बंटने वाले नहीं : हुकुमदेवमधुबनी के सांसद सह पूर्व मंत्री हुकुमदेव नारायण यादव ने अपने खास अंदाज में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत दिनों तक दबे-कुचले, पिछड़े, गरीबों को इनलोगों ने बंटा रखा, अब सभी समझ गये हैं. सिर्फ वोट लेने की कोशिश कर विकास का सपना दिखा पांच साल के लिए समस्याओं की दलदल में छोड़नेवालों को सबक सिखायेंगे. यह बात महागंठबंधन के नेताओं को भी समझ में आ गयी है. हकीकत से रू-ब-रू होकर सभी तबके ने राजग के पक्ष में कमर कस लिया है. उन्होंने मतदान के दिन इसका परिणाम दिखाने का आह्वान किया.
एनडीए की ही बनेगी सरकार : राधा मोहन
एनडीए की ही बनेगी सरकार : राधा मोहन केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि चार चरण के चुनाव में जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि सूबे में राजग की सरकार ही बनेगी़ पांचवां चरण फाइनल टच देगा. राज मैदान मेंं श्री सिंह ने कहा कि कृषि प्रधान इस प्रदेश के विकास […]
