नीतीश के नेतृत्व में ही चतुर्दिक विकास दरभंगा में 24 घंटे मिल रही बिजलीदरभंगा : दरभंगा में राजधानी दिल्ली की तरह 24 घंटे बिजली एवं चमचमाती सड़कों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह एहसास करा दिया है कि विकास से ही राज्य को आगे बढ़ाया जा सकता है. महागंठबंधन के इस संकल्प में और गति लाने के लिए नीतीश कुमार के नेतृत्व में पुन: सरकार गठन के लिए मतदान करें. दरभंगा विधानसभा से राजद प्रत्याशी ओम प्रकाश खेड़िया ने सोमवार को वासुदेवपुर एवं रानीपुर पंचायतों में जनसंपर्क अभियान के दौरान मतदाताओं से उक्त बातें कही. उनके साथ डा. सीसी नागेंद्र , शंकर यादव, राजगीरराम, जगदीश राम, राजकुमार दास, रामसोगारथ यादव, राजीव महतो, चंद्रेश्वर यादव सहित कई कार्यकर्त्ता थे. दूसरी ओर राजद प्रत्याशी श्री खेड़िया की पत्नी वैजंती खेड़िया ने सोमवार को वार्ड नंबर 8 एवं 9 में महिलाओं के घर घर जाकर महागंठबंधन की मजबूती के लिए जनसंपर्क किया. उनके साथ रानी यादव, आशा देवी, सहित कई महिलाएं थी. करमगंज एवं भीगो में मुमताज आलम, सुल्तान अहमद, एहसानुल हक ने भी जनसंपर्क अभियान चलाया. कांग्रेस नेता व पूर्व अजय जालान, प्रो. अशोक कुमार पोद्दार ने भी कई मुहल्लों में जनसंपर्क अभियान चलाया.
नीतीश के नेतृत्व में ही चतुर्दिक विकास
नीतीश के नेतृत्व में ही चतुर्दिक विकास दरभंगा में 24 घंटे मिल रही बिजलीदरभंगा : दरभंगा में राजधानी दिल्ली की तरह 24 घंटे बिजली एवं चमचमाती सड़कों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह एहसास करा दिया है कि विकास से ही राज्य को आगे बढ़ाया जा सकता है. महागंठबंधन के इस संकल्प में और गति […]
