विकास के लिए सत्ता परिवर्तन में दें सहयोग

विकास के लिए सत्ता परिवर्तन में दें सहयोग फोटो संख्या- 38परिचय- जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों के साथ लोजपा प्रत्याशी रमेश चौधरी(विज्ञापन पैकेज से जुड़ी खबर)दरभंगा : हायाघाट विधानसभा से लोजपा प्रत्याशी रमेश चौधरी(आरके चौधरी) का सघन जनसंपर्क अनवरत चल रहा है. सोमवार को उन्होंने विभिन्न पंचायतों में संपर्क किया. इस दौरान घर-घर जाकर मतदाताओं से […]

विकास के लिए सत्ता परिवर्तन में दें सहयोग फोटो संख्या- 38परिचय- जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों के साथ लोजपा प्रत्याशी रमेश चौधरी(विज्ञापन पैकेज से जुड़ी खबर)दरभंगा : हायाघाट विधानसभा से लोजपा प्रत्याशी रमेश चौधरी(आरके चौधरी) का सघन जनसंपर्क अनवरत चल रहा है. सोमवार को उन्होंने विभिन्न पंचायतों में संपर्क किया. इस दौरान घर-घर जाकर मतदाताओं से क्षेत्र के विकास के लिए लोजपा के पक्ष में मतदान का आग्रह किया. मौके पर उन्होंने कहा कि आजतक पूरा प्रदेश बुनियादी विकास से दूर है. केंद्र के विकास की गति के साथ मौजूदा सूबे की सरकार नहीं चल रही है. प्रगति के लिए यहां भी राजग की सरकार बनानी होगी. इसके लिए एनडीए उम्मीदवारों को जिताना होगा. आप अपना आशीर्वाद आगामी 5 नवंबर को दें. विकास के मानचित्र पर इस विधानसभा क्षेत्र को हम स्थापित करेंगे. उन्होंने बहेड़ी प्रखंड के अटही, मोरही, सुसारी, तुर्की, तुर्की दुर्गा स्थान सहित विभिन्न गांवों का दौरा किया. मतदाताओ से मिलकर परिवर्तन की बह रही बयार में सहयोगी बनकर विकास में अवदान देने की अपील की. उनके साथ रविंद्र चौपाल, रामनाथ ठाकुर, चंद्रमाधव सिंह, हीरा झा, राजकुमार पासवान, नूनू झा, गणेश लाल देव, पप्पू सिंह, विकास सिंह, रौनक सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुजित मल्लिक सहित दर्जनों राजग कार्यकर्ता व मतदाता शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >