एनडीए के नेतृत्व में ही मिथिला का विकास संभव

एनडीए के नेतृत्व में ही मिथिला का विकास संभव भाजपा प्रत्याशी संजय सरावगी पदयात्रा कर मांग रहे वोट फोटो संख्या- 37परिचय- जनसंपर्क करते भाजपा प्रत्याशी सह निवर्तमान विधायक संजय सरावगी दरभंगा. शहरी विधानसभा क्षेत्र के निवर्तमान विधायक सह राजग के भाजपा प्रत्याशी संजय सरावगी ने जनसंपर्क के दौरान कहा कि केंद्र में एनडीए की सरकार […]

एनडीए के नेतृत्व में ही मिथिला का विकास संभव भाजपा प्रत्याशी संजय सरावगी पदयात्रा कर मांग रहे वोट फोटो संख्या- 37परिचय- जनसंपर्क करते भाजपा प्रत्याशी सह निवर्तमान विधायक संजय सरावगी दरभंगा. शहरी विधानसभा क्षेत्र के निवर्तमान विधायक सह राजग के भाजपा प्रत्याशी संजय सरावगी ने जनसंपर्क के दौरान कहा कि केंद्र में एनडीए की सरकार है. देश का मान विश्वभर में बढ़ा है. आर्थिक दृष्टि से भी भारत समृद्ध हो रहा है. गरीबों की चिंता की जा रही है. सूबे में भी जब राजग की सरकार बनेगी तो प्रदेश के साथ मिथिला की इस सांस्कृतिक नगरी दरभंगा का भी समुचित विकास होगा. इसलिए सभी मतदाता उन्हें फिर से आशीर्वाद दें ताकि विकास की जो गाड़ी वे खींच रहे हैं, उसे नयी गति के साथ आगे बढ़ा सके. सोमवार को अपने पदयात्रा के दौरान श्री सरावगी ने पटवा पोखर, अयाची नगर, मठ पोखर सहित विभिन्न मुहल्लों व कस्बों में जाकर मतदाताओं से मुलाकात की. उनका आशीर्वाद मांगा. उनके साथ शंकर प्रसाद जायसवाल, अशोक कुमार साह, आदित्य नाथ चौधरी मन्ना, विशो पासवान, पप्पू पासवान, रमेश झा, रामटहल साह, सिद्धार्थ राय, शंभु गुप्ता सहित दर्जनों युवा व आमजन शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >