एनएच 57 पर धराया 2.33 लाख रुपये मनीगाछी. एनएच 57 टॉल प्लाजा के पास सोमवार की शाम वाहन चेकिंग के दौरान मनीगाछी पुलिस ने पिकअप वैन से 2 लाख 33 हजार रुपये को जब्त किया. पुलिस के अनुसार जब्त रुपया के साथ मधेपुर थाना के तमोरिया निवासी किराना व्यवसायी बच्चे लाल पंडित को पकड़ा गया है. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि जब्त किये गये रुपये की जानकारी आर्थिक अपराध कोषांग को दी गयी है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. इधर व्यवसायी ने बताया कि वे दरभंगा बाजार में किराना सामान खरीदने जा रहे थे. इसी बीच पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान रुपये को जब्त किया है.
एनएच 57 पर धराया 2.33 लाख रुपये
एनएच 57 पर धराया 2.33 लाख रुपये मनीगाछी. एनएच 57 टॉल प्लाजा के पास सोमवार की शाम वाहन चेकिंग के दौरान मनीगाछी पुलिस ने पिकअप वैन से 2 लाख 33 हजार रुपये को जब्त किया. पुलिस के अनुसार जब्त रुपया के साथ मधेपुर थाना के तमोरिया निवासी किराना व्यवसायी बच्चे लाल पंडित को पकड़ा गया […]
