गोविंद बने अध्यक्ष व राज कपूर सचिव

गोविंद बने अध्यक्ष व राज कपूर सचिव बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्नबिरौल. अनुमंडल परिसर में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव पद के लिए चुनाव हुआ. इसमें अध्यक्ष पद पर गोविन्द माधव विजयी घोषित किये गये. इन्हें 27 मत मिले, वहीं अनिल झा को 20 मत प्राप्त हुए. 7 मतों से गोविन्द माधव विजयी घोषित […]

गोविंद बने अध्यक्ष व राज कपूर सचिव बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्नबिरौल. अनुमंडल परिसर में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव पद के लिए चुनाव हुआ. इसमें अध्यक्ष पद पर गोविन्द माधव विजयी घोषित किये गये. इन्हें 27 मत मिले, वहीं अनिल झा को 20 मत प्राप्त हुए. 7 मतों से गोविन्द माधव विजयी घोषित किये गये. सचिव पद पर राजकपूर पांडेय को 29 मत मिले. वहीं संजीव कुमार सिंह को 18 मत मिले. 11 मत से राजकपूर पांडेय जीत गये. उपाध्यक्ष पद पर श्रवण कुमार यादव, संयुक्त सचिव पद पर शिवशंकर चौधरी, सहायक सचिव पद पर गौड़ी शंकर सिंह,अंकेक्षण पद पर बाबू साहेब सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर अमलेश कुमार पाठक, कार्यकारिणी सदस्य पर जय प्रकाश, राम प्रकाश यादव,अर्शफी यादव, मो निजामुद्दीन अंशारी निर्विरोध चुने गये. यह जानकारी निर्वाची पदाधिकारी के महीप कुमार कर्ण ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >