आज से बदल जायेगी शहर की यातायात व्यवस्था

आज से बदल जायेगी शहर की यातायात व्यवस्था 24 तक बदली रहेगी व्यवस्था दुर्गा पूजा को ले डीएम व एसएसपी का आदेश दरभंगा. दुर्गा पूजा को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में तात्कालिक परिवर्तन किया गया है. सोमवार को जिलाधिकारी कुमार रवि व एसएसपी अजीत कुमार सत्यार्थी ने संयुक्त आदेश जारी किया है. शहर में […]

आज से बदल जायेगी शहर की यातायात व्यवस्था 24 तक बदली रहेगी व्यवस्था दुर्गा पूजा को ले डीएम व एसएसपी का आदेश दरभंगा. दुर्गा पूजा को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में तात्कालिक परिवर्तन किया गया है. सोमवार को जिलाधिकारी कुमार रवि व एसएसपी अजीत कुमार सत्यार्थी ने संयुक्त आदेश जारी किया है. शहर में दर्जनों स्थान पर हो रही पूजा तथा इस दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए सुचारू यातायात बहाल रखने के लिए यह व्यवस्था की गयी है. 20 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक नया आदेश प्रभावी रहेगा. 20 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक शिवधारा मोड़ से कादिराबाद बस स्टैंड तक कोई बस, ट्रक, ट्रैक्टर या व्यावसायिक वाहन की आवाजाही नहीं रहेगी. दरभंगा शहर में बहेड़ा की ओर से आनेवाले व्यावसायिक वाहन किसी भी स्थिति में दिलावरपुर दाल मिल से आगे नहीं आयेगी .बहेड़ी की ओर से दरभंगा शहर में आनेवाली सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहनों का परिचालन रामनगर आइटीआइ तक होगा. आवश्यकतानुसार देकुली मोड़ से बहादुरपुर थाना होते हुए चट्टी चौक तक. समस्तीपुर से दरभंगा आनेवाले बड़े व्यावसायिक वाहन लहेरियासराय बस स्टैंड से आगे नहीं जायेगी. दारूभट्ठी से किलाघाट की ओर किसी भी प्रकार का व्यावसायिक वाहन नहीं जायेगा. सभी प्रकार के वाहनों (ऑटो सहित) का परिचालन शहर में 3 बजे अपराह्न से 4 बजे पूर्वाह्न तक बंद रहेगा. भंडार चौक से कोई भी वाहन कटहलबाड़ी मुहल्ला की ओर नहीं जायेगा. वाहन उपर से ब्रीज होकर आयकर चौक से कोई भी वाहन हसनचौक की ओर नहीं जायेगा. आयकर चौक से कोई भी वाहन हसनचौक की ओर नहीं जायेगा. विद्यापति चौक से भारी वाहन कटहलबाड़ी मुहल्ला की ओर नहीं जायेगा. मधुबनी से मुजफ्फरपुर जानेवाली बसें सीधे फोरलेन से जायेगी तथा मुजफ्फरपुर से दरभंगा आनेवाली बसें दिल्ली मोड़ तक ही परिचालित होगी. मधुबनी से दरभंगा होकर समस्तीपुर जानेवाली बसें पूर्वाह्न 11 बजे से 3 बजे अपराह्न तक परिचालित होगी. दरभंगा रेलवे स्टेशन के बाहरी भाग, अललपट्टी, दोनार चौक, कादिराबाद बस स्टैंड के सामने सड़क पर एवं बेंता चौक पर किसी भी परिस्थिति में ऑटो का ठहराव नहीं होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >