जनकपुरी की छटा देख मुग्ध हो गये भगवान राम नवरात्र में श्यामा धाम में राम कथादरभंगा. नवरात्र के मौके पर श्यामा धाम में मां श्यामा मंदिर न्यास समिति की ओर से चल रहे राम कथा में कथावाचक मोद नारायण झा व्यास ने भगवान राम व लक्ष्मण के प्रथम मिथिला आगमन के प्रसंग की चर्चा करते हुए कहा कि जब भगवान जनकपुरी की वाटिका में पहुंचे तो इसके प्राकृतिक सौंदर्य को देख कर मुग्ध हो गये. यहां भगवान का जनक नंदनी जानकी से प्रथम मिलन भी हुआ था. इस दौरान उन्होंने राम व लक्ष्मण के चरित्र को भी रेखांकित करते हुए इससे आधुनिक में सीख लेने की आवश्यकता जतायी. इससे पूर्व इसका उद्घाटन डा. रमेश झा, प्रबंध समिति के सदस्य डा. एमएन पाठक, विद्यानंद मिश्र आदि ने किया. ममता ठाकुर ने भजन की शुरुआत की. वहीं शक्ति की देवी की आराधाना करते हुए माता कात्यायनी का पूजन मंदिर के प्रधान पुजारी के द्वारा किया गया. कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक डा. चौधरी हेमचंद्र राय ने किया.
जनकपुरी की छटा देख मुग्ध हो गये भगवान राम
जनकपुरी की छटा देख मुग्ध हो गये भगवान राम नवरात्र में श्यामा धाम में राम कथादरभंगा. नवरात्र के मौके पर श्यामा धाम में मां श्यामा मंदिर न्यास समिति की ओर से चल रहे राम कथा में कथावाचक मोद नारायण झा व्यास ने भगवान राम व लक्ष्मण के प्रथम मिथिला आगमन के प्रसंग की चर्चा करते […]
