संवेदशनशील बूथों पर रखें विशेष नजर : एसएसपी चुनाव को ले पुलिस कप्तान ने दिये कई निर्देश दरभंगा. चुनाव के मद्देनजर एसएसपी अजित कुमार सत्यार्थी ने रविवार को अपने कार्यालय कक्ष में बैठक की. बैठक में प्रेक्षक सहित जिले के सभी थानों के थानाध्यक्ष मौजूद थे. शांतिपूर्वक चुनाव को लेकर एसएसपी ने कई निर्देश दिये. थानाध्यक्षों को संवेदनशील बूथों पर विशेष नजर रखने के साथ ही किसी तरह के उपद्रव फैलानेवाले व्यक्तियों से सख्ती से निपटने को कहा. साथ ही बूथों पर पारा मिलिट्री फोर्स की पहुंचने के बाबत सभी पहलुओं की जानकारी दी. श्री सत्यार्थी ने बताया कि चुनाव को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी. चुनाव से पूर्व 113 कंपनी फोर्स की पहुंच जायेगी. जिले के सभी क्षेत्र में इन्हें लगा दिया जायेगा. चुनाव भयमुक्त व निष्पक्ष हो. इसके लिए उनकी विशेष नजर है.
संवेदशनशील बूथों पर रखें विशेष नजर : एसएसपी
संवेदशनशील बूथों पर रखें विशेष नजर : एसएसपी चुनाव को ले पुलिस कप्तान ने दिये कई निर्देश दरभंगा. चुनाव के मद्देनजर एसएसपी अजित कुमार सत्यार्थी ने रविवार को अपने कार्यालय कक्ष में बैठक की. बैठक में प्रेक्षक सहित जिले के सभी थानों के थानाध्यक्ष मौजूद थे. शांतिपूर्वक चुनाव को लेकर एसएसपी ने कई निर्देश दिये. […]
