नगर भाजपा प्रत्याशी के जनसंपर्क ने पकड़ा जोर कहा- क्षमता भर किया विकास, बांकी के लिए दें आशीर्वाद फोटो संख्या- 28परिचय- जनसंपर्क करते नगर भाजपा प्रत्याशी संजय सरावगी (विज्ञापन पैकेज से जुड़ी खबर )दरभंगा. नामांकन के बाद से भाजपा का चुनाव प्रचार तेज हो गया है. शहरी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सह निवर्तमान विधायक संजय सरावगी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं. रविवार को श्री सरावगी ने शहवाजपुर पंचायत के मब्बी से संपर्क अभियान की शुरुआत की. महथा, मांझी टोला, रामटोला, कुशवाहा टोला, नाग मंदिर, दिग्घी पश्चिमी, प्रोफेसर कॉलोनी, लालबाग के नुरूल हसन पथ सहित लहेरियासराय क्षेत्र के कई मुहल्लों में घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की. उनसे कहा कि अपने कार्यकाल में क्षमता भर क्षेत्र में विकास कार्य किया. लोगों के दु:ख दर्द में खड़े रहे. सभी मौकों पर मौजूद रहने की कोशिश की. विकास के कुछ कार्य शेष रह गये हैं, इसके लिए अगले पांच साल का आशीर्वाद प्रदान कर प्रदेश में भी एनडीए की सरकार बनायें. मौके पर उनके साथ सदर प्रखंड प्रमुख सियाराम पासवान, प्रोफेसर आइसी वर्मा, प्रो हरिनारायण सिंह, डॉ सुरेंद्र प्रसाद गांई. भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तनवीर हसन, जिला मंत्री फिरोज आलम, मो नसीमउद्दीन, चमरू महतो, रंजीत चौधरी, शिवकुमार नायक, भगवानलाल ठाकुर, भाजपा दरभंगा नगर मीडिया प्रभारी विनीत कुमार वर्मा सहित कई लोग मौजूद थे.
नगर भाजपा प्रत्याशी के जनसंपर्क ने पकड़ा जोर
नगर भाजपा प्रत्याशी के जनसंपर्क ने पकड़ा जोर कहा- क्षमता भर किया विकास, बांकी के लिए दें आशीर्वाद फोटो संख्या- 28परिचय- जनसंपर्क करते नगर भाजपा प्रत्याशी संजय सरावगी (विज्ञापन पैकेज से जुड़ी खबर )दरभंगा. नामांकन के बाद से भाजपा का चुनाव प्रचार तेज हो गया है. शहरी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सह निवर्तमान विधायक संजय […]
