आज तक हो सकेगी नाम वापसी

आज तक हो सकेगी नाम वापसी नाम वापसी के लिए अपराह्न तीन बजे के पहले प्रत्याशी आरओ के समक्ष आवेदन कर नाम वापस ले सकते हैंदरभंगा. संविक्षा के बाद नाम वापसी की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर तक निर्वाचन आयोग ने तय की हुई है. जिला के दसों विधानसभा क्षेत्र से कुल 138 प्रत्याशियों ने नामजगदगी […]

आज तक हो सकेगी नाम वापसी नाम वापसी के लिए अपराह्न तीन बजे के पहले प्रत्याशी आरओ के समक्ष आवेदन कर नाम वापस ले सकते हैंदरभंगा. संविक्षा के बाद नाम वापसी की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर तक निर्वाचन आयोग ने तय की हुई है. जिला के दसों विधानसभा क्षेत्र से कुल 138 प्रत्याशियों ने नामजगदगी का परचा दाखिल किया था. संविक्षा के क्रम में कुल चार प्रत्याशियों का नाम विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से रद्द कर दिया गया था. इसके बाद अब मैदान में 134 प्रत्याशियों की दावेदारी बनी हुई है. हालांकि नाम वापसी में अभी एक दिन का वक्त शेष है. नाम वापसी के पहले दिन किसी अभ्यर्थी के नाम वापसी की अर्जी नहीं दी है. नाम वापसी कि अंतिम तिथि 19 अक्टूबर तक निर्धारित है. अब देखना है कि किसी भी क्षेत्र से नाम वापसी हो पाती है या नहीं. हालांकि सूत्राें की मानें तो नाराज और बागी प्रत्याशियों को मनाने का सिलसिला चल रहा है. कौन मानेगा यह तो 19 अक्टूबर की दोपहर तीन बजे के बाद ही पता चल सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >