मधुबनी 1-0 से जीत कर फाइनल में कमतौल. नवरात्रा के अवसर पर हरिहरपुर में चल रहे फुटबॉल प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच रविवार को चंद्रवाना स्पोर्ट्स क्लब नहसा मधुबनी और स्टार स्पोर्ट्स क्लब मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया. खेल शुरू होते ही दोनों टीम के खिलाड़ी एक दूसरे के गोल पोस्ट में गेंद डालने के लिए ताबड़तोड़ आक्रमण शुरू कर दिये. बावजूद हाफ टाइम तक एक भी गोल नहीं हो सका. खेल समाप्त होने से पहले मधुबनी के खिलाड़ी राजेश कुमार यादव मुजफ्फरपुर के गोल पोस्ट में एक गोल दागने में कामयाब हुए. इस गोल की बदौलत मधुबनी को विजेता घोषित किया गया. निर्णायक मण्डली ने बताया कि प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफानल मैच सोमवार को आर्मी हेल्थ क्लब बेगूसराय और टाउन क्लब दलिसंहसराय के बीच खेला जायेगा.
मधुबनी 1-0 से जीत कर फाइनल में
मधुबनी 1-0 से जीत कर फाइनल में कमतौल. नवरात्रा के अवसर पर हरिहरपुर में चल रहे फुटबॉल प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच रविवार को चंद्रवाना स्पोर्ट्स क्लब नहसा मधुबनी और स्टार स्पोर्ट्स क्लब मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया. खेल शुरू होते ही दोनों टीम के खिलाड़ी एक दूसरे के गोल पोस्ट में गेंद डालने के […]
