सांप के काटने से बच्चे की मौत

सांप के काटने से बच्चे की मौत बिरौल. थाना क्षेत्र के उछटी गांव में सांप काटने से इसामुल कुजरा के ग्यारह वर्षीय पुत्र मनसुर की मौत हो गयी. उसे दफना दिया गया. जानकारी के अनुसार शनिवार को मनसुर अपने घर में खेल रहा था. इसी दौरान उसके पैर में सांप ने डंस लिया, लेकिन मनसुर […]

सांप के काटने से बच्चे की मौत बिरौल. थाना क्षेत्र के उछटी गांव में सांप काटने से इसामुल कुजरा के ग्यारह वर्षीय पुत्र मनसुर की मौत हो गयी. उसे दफना दिया गया. जानकारी के अनुसार शनिवार को मनसुर अपने घर में खेल रहा था. इसी दौरान उसके पैर में सांप ने डंस लिया, लेकिन मनसुर ने सांप के बदले चूहे के काटने की बात परिजनों के बतायी. इसके बाद परिजन इसके झाड़फूंक में लग गये. इसी बीच सांप का विष बढ़ता चला गया. शनिवार की देर रात उसकी मौत हो गयी. उसको पीएचसी पर लाया जहां उसको मृत घोषित करार दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >