सामाजिक भावना विकसित करता है उन्मुखीकरण कार्यक्रम

सामाजिक भावना विकसित करता है उन्मुखीकरण कार्यक्रम सीएम साइंस में तीन दिवसीय कार्यक्रम का हुआ समापन फोटो संख्या- 03 व 04परिचय- कार्यक्रम के समापन पर प्रमाण पत्रों के साथ छात्र व मंचासीन अतिथि एवं उपस्थित छात्र-छात्राएं. दरभंगा. उन्मुखीकरण कार्यक्रम बच्चों को तराशने व संवारने का कार्य करता है. यह कार्यक्रम बच्चों में सामाजिक भावना का […]

सामाजिक भावना विकसित करता है उन्मुखीकरण कार्यक्रम सीएम साइंस में तीन दिवसीय कार्यक्रम का हुआ समापन फोटो संख्या- 03 व 04परिचय- कार्यक्रम के समापन पर प्रमाण पत्रों के साथ छात्र व मंचासीन अतिथि एवं उपस्थित छात्र-छात्राएं. दरभंगा. उन्मुखीकरण कार्यक्रम बच्चों को तराशने व संवारने का कार्य करता है. यह कार्यक्रम बच्चों में सामाजिक भावना का विकास करता है. उक्त बातें सीएम साइंस कॉलेज में आयोजित त्रिदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम के समापन में एनएसएस समन्वयक डॉ आरएन चौरसिया ने कही. विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित कॉलेज के वनस्पति विभाग के शिक्षक डॉ दिलीप कुमार झा ने कहा कि समाज के प्रत्येक क्षेत्र में एनएसएस की भूमिका है. अध्यक्षीय भाषण में प्रधानाचार्य डॉ अरविंद कुमार झा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को सामाजिक बनाता है. समाज को आज युवाशक्ति की जरूरत है. कार्यक्रम के प्रारंभ में विशाल, अंकित, हिमालय, आरती,सनाअकरम, निशांत आदि ने अपना अनुभव प्रस्तुत किया. अतिथियों के हाथों बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >