डीएमसीएच के सूचनापट्ट से दिग्भ्रमित हो रहे ओपीडी के मरीज अवकाशप्राप्त डॉक्टर ड्यूटी कर रहे हैं सूचनापट्ट पर दरभंगा. डीएमसीएच के कई डाक्टर अवकाश ग्रहण करने के बाद भी सूचनापट्ट पर ड्यूटी कर रहे हैं. कई डाक्टरों के ड्यूटी के दिन में फेरबदल हो गया है, लेकिन ड्यूटी चार्ट पर डाक्टरों की ड्यूटी पुराने ढर्रे पर है. इसके चलते ओपीडी में सूचनापट्ट को लेकर दिग्भ्रमित होते हैं. जबकि डीएमसीएच प्रशासन दावा करते हैं कि उनका वार्डों में हरेक दिन राउंड नियमित है. इसके बावजूद यह हाल है. इसमें एक उदाहरण मेडिसिन विभाग का है. डॉ एके गुप्ता एक साल पूर्व एचओडी के पद से अवकाश ग्रहण कर गये. यही हाल डॉ बीडी ठाकुर के मामले में है. इस विभाग के वर्तमान एचओडी डॉ बीके सिंह का ओपीडी अब हरेक गुरुवार को तय है. इनकी ड्यूटी सूचनापट्ट पर सोमवार को दर्शाया जा रहा है. सूचनापट्ट पर मंगलवार को किसी की भी ड्यूटी चिन्हित नहीं है. वर्तमान में मंगलवार को डॉ जीएन झा की ड्यूटी है. डॉ बीडी ठाकुर को भी अवकाश ग्रहण किये एक साल बीत गये लेकिन सूचनापट्ट पर शुक्रवार को डॉ बीडी ठाकुर की ड्यूटी लगी है. जबकि वर्तमान में इस दिन डॉ सीएम झा की ड्यूटी है. सूचनापट्ट पर शनिवार को डॉ सीएम झा की ड्यूटी दर्शाया गया है. लेकिन वर्तमान में इस दिन डॉ यूसी झा की ड्यूटी लगायी गयी है. बुधवार को डॉ केके सिंह की ड्यूटी है लेकिन इसका जिक्र सूचनापट्ट पर नहीं है. अस्पताल अधीक्षक डॉ एसके मिश्रा ने बताया कि सूचनापट्ट को दुरूस्त कर दिया जायेगा.
डीएमसीएच के सूचनापट्ट से दग्भ्रिमित हो रहे ओपीडी के मरीज
डीएमसीएच के सूचनापट्ट से दिग्भ्रमित हो रहे ओपीडी के मरीज अवकाशप्राप्त डॉक्टर ड्यूटी कर रहे हैं सूचनापट्ट पर दरभंगा. डीएमसीएच के कई डाक्टर अवकाश ग्रहण करने के बाद भी सूचनापट्ट पर ड्यूटी कर रहे हैं. कई डाक्टरों के ड्यूटी के दिन में फेरबदल हो गया है, लेकिन ड्यूटी चार्ट पर डाक्टरों की ड्यूटी पुराने ढर्रे […]
