डीएम व एसएसपी ने चुनाव तैयारियों को ले की गहन समीक्षा

डीएम व एसएसपी ने चुनाव तैयारियों को ले की गहन समीक्षा गौड़ाबौराम व कु शेश्वरस्थान में अधिकारियों ने लिया भाग फोटो- फारवार्डेडकुशेश्वरस्थान. उच्च विद्यालय सतीघाट के सभा भवन में डीएम कुमार रवि एवं एसएसपी एके सत्यार्थी ने कुशेश्वरस्थान (सु.) तथा गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र के मतदान पूर्व अद्यतन स्थिति की संयुक्त समीक्षात्मक बैठक शनिवार को की. […]

डीएम व एसएसपी ने चुनाव तैयारियों को ले की गहन समीक्षा गौड़ाबौराम व कु शेश्वरस्थान में अधिकारियों ने लिया भाग फोटो- फारवार्डेडकुशेश्वरस्थान. उच्च विद्यालय सतीघाट के सभा भवन में डीएम कुमार रवि एवं एसएसपी एके सत्यार्थी ने कुशेश्वरस्थान (सु.) तथा गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र के मतदान पूर्व अद्यतन स्थिति की संयुक्त समीक्षात्मक बैठक शनिवार को की. बैठक शुरू होते ही विधानसभा चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था, पर्व त्यौहार दुर्गापूजा व मुहर्रम को लेकर डीएम तथा एसएसपी ने प्रशासनिक तैयारी को लेक पूरी तरह सख्त तेवर में दिखे. इस दौरान चुनाव व दुर्गापूजा को लेकर 107/116/3 के तहत थानावार किये गये कार्रवाई की अद्यतन जानकारी थानाध्यक्ष कुशेश्वरस्थान, बिरौल, तिलकेश्वर ओपी, जमालपुर, घनश्यामपुर एवं बड़गांव ओपी से ली साथ ही पर्व व चुनाव को लेकर सख्त निर्देश दिये. बैठक में कुशेश्वरस्थान एवं गौड़ाबौराम विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी एसडीओ मो. सफीक, डीसीएलआर इंद्रवीर प्रसाद, डीएसपी सुरेश कुमार, सीओ, बीडीओ तथा सेक्टर पदाधिकारियों से बूथवार अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते मतदान केंद्र तक मतदान कर्मी, सुरक्षा बल के पहंंुचने के रास्ते, आवागमन की सुविधा, नदी नालों में नाव तथा दो पहिये वाहनों के सहारे पहुंचनेवाले बूथ की गहन समीक्षा करते हुए मतदान पूर्व तैयारियां पूरी करने को कहा. प्रेस व पुलिस लिखे वाहन से बिना ऑथराईज चलने वालों पर कार्रवाई करने तथा वाहन जांच अनवरत जारी रखने की बात कही. चुनाव ड्यूटी में लगे सभी कर्मियों को बगैर अनुमति क्षेत्र से बाहर नहीं जाने की बात कही.चुनाव प्रचार 3 नवंबर की शाम 5 बजे खत्म होते ही प्रचार करते पाये जाने वाले प्रत्याशी पर कार्रवाई करने तथा पांच बजे शाम के बाद प्रत्याशियों द्वारा क्षेत्र में रुपया व शराब बांटे जाने पर पैनी निगाह रखकर कार्रवाई की बात कही. 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक बड़े नेताओं के होनेवाली सभा की बीडीओग्राफी, प्रत्याशियों द्वारा किये जानेवाले खर्च पर नजर रखने की बात कही. चुनाव कार्य में किसी प्रकार लापरवाही पाये जाने पर सख्त कार्रवाई करने तथा चुनाव के बाद भी वैसे लोगों को बख्शे नहीं जाने की चेतावनी दी. 30 अक्टूबर को कर्मी अपने प्रखंड में योगदान हरहाल में करने को कहा. जिसका सीओ बीडीओ बांटेंगे. एक सप्ताह पूर्व प्रखंड स्तर पर वाहन पकड़ना शुरू करने, गाड़ी नंबर चालक का मोबाइल नंबर, नाव मालिक तथा नाविक का मोबाइल नंबर रखने का निर्देश दिया. योगदान नहीं करनेवाले कर्मी को फोन पर सूचना देने पर भी उसी दिन नहीं आने पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया. 4 नवंबर से क्षेत्र की पूरी तरह नाकाबंदी करने तथा तीन नवंबर की रात ही वाहनों का लॉग बुक भरकर तैयार करने व आरओ को सभी कार्यों पूरी तैयारी तीन नवंबर को ही कर लेने का निर्देश दिया. चार नवंबर को सामग्री का वितरण, डिस्पैच केंद्र पर होने तथा मतदान कर्मियों, सुरक्षा बलों को बूथ तक जाने की जिम्मेवारी प्रखंड की होने की बात कही. सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बल की तैनाती तथा मतदाताओं को कतारबद्ध करने के लिए पुलिस के जवान को लगाने की जानकारी दी. सेक्टर पदाधिकारी एक सप्ताह पूर्व वाहन उपलब्ध कराने तथा मतदान के दिन इन्हें पांच मतदान केंद्र पर कम से कम तीन बार आने जाने की बात कही. मतदान के दिन 5 नवंबर की सुबह 6 बजे मॉक पोल पोलिंग एजेंट के नहीं पहुंचने पर भी करा लेने की बात कही. साथ ही 200 गज के दायरे में वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह पाबंदी रहने की बात कही. मतदान के दिन शराब, रुपया बांटने एवं मतदान को लेकर दबाव दिये जाने की सूचना मिलते ही वैसे स्थानों पर पहुंच कार्रवाई की चेतावनी दी. शाम चार बजे शुरू हुए बैठक 6.30 तक चली. इस मौके पर एसडीओ मो. सफीक, समाहर्त्ता अभिलाषा शर्मा, ओएसडी दीपक कुमार साह, डीपीओ रजनीकांत प्रवीण, डीएसपी सुरेश कुमार, इंस्पेक्टर गोपाल मंडल, सीओ कृष्ण कुमार सिंह, पूर्वी सीओ नरेंद्र कुमार, बीडीओ राकेश रौशन, थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह सहित कई बीडीओ, थानाध्यक्ष व सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >