शक्षिकों ने निकाली जागरूकता रैली

शिक्षकों ने निकाली जागरूकता रैली अलीनगर. प्रखंड के अंटौर मध्य विद्यालय से शनिवार को शिक्षा विभाग के प्रखंड समन्वयक विनय कुमार के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. मौके पर सभी बीआरसीसी, सीआरसीसी और मध्य विद्यालय के शिक्षकों ने गांव के विभिन्न मुहल्लों से गुजरते हुए लोगों को मतदान के महत्व को बताया. साथ […]

शिक्षकों ने निकाली जागरूकता रैली अलीनगर. प्रखंड के अंटौर मध्य विद्यालय से शनिवार को शिक्षा विभाग के प्रखंड समन्वयक विनय कुमार के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. मौके पर सभी बीआरसीसी, सीआरसीसी और मध्य विद्यालय के शिक्षकों ने गांव के विभिन्न मुहल्लों से गुजरते हुए लोगों को मतदान के महत्व को बताया. साथ ही पांच नवंबर को होनेवाले मतदान में निश्चित रूप से अपना वोट डालकर मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की. रैली में शामिल शिक्षकों ने जात-पात एवं धर्म के आडम्बरों से उपर उठकर योग्य प्रत्याशी को वोट देने की अपील की. जिससे क्षेत्र एवं राज्य का समुचित विकास हो सके. रैली में विजय पंडित, रामवृक्ष मंडल, संगीता वर्मा, उमैर आलम, पवन मिश्र आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >