दरभंगा. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बाद अब उनके दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह के विरुद्ध भी व्यवहार न्यायालय में नालिसी वाद दायर किया गया. राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सिंह के उस बयान को आधार बनाकर नालिसी दायर की गयी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वेदों में लिखा है कि ऋषि-मुनि भी बीफ खाते थे.
लहेरियासराय सिविल कोर्ट के अधिवक्ता विजय कुमार चौधरी के द्वारा दायर नालिसी में कहा गया है कि मुजफ्फरपुर समाहरणालय में राजद उपाध्यक्ष ने यह बयान दिया जो विभिन्न दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई है. इससे मानसिक तनाव हो गया है. यह धार्मिक भावना को भड़काने वाला है. साथ ही इस भावना को ठेस पहुंचाने वाला है. नालिसी में यह भी कहा गया है कि संपूर्ण हिंदुओं की भावना हो आघात पहुंचाया गया है.
