सड़क नर्मिाण का विरोध करने पर युवक की पिटाई

सड़क निर्माण का विरोध करने पर युवक की पिटाई एमएलसी पर पीड़ित के पिता ने लगाया आरोपबिरौल. थाना क्षेत्र के रजवा गांव में आवासीय भूमि पर सड़क निर्माण करने के विरोध में सिकिन्दर सिंह के 25 वर्षीय पुत्र ओम कुमार सिंह को बुरी तरह से मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. पीड़ित के पिता ने […]

सड़क निर्माण का विरोध करने पर युवक की पिटाई एमएलसी पर पीड़ित के पिता ने लगाया आरोपबिरौल. थाना क्षेत्र के रजवा गांव में आवासीय भूमि पर सड़क निर्माण करने के विरोध में सिकिन्दर सिंह के 25 वर्षीय पुत्र ओम कुमार सिंह को बुरी तरह से मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. पीड़ित के पिता ने मोबाईल पर बताया कि एमएलसी गांव के सुनील सिंह मेरे आवासीय भूमि पर जबरन मनरेगा से सड़क निर्माण करवाने में लगे हैं. इसी का विरोध मेरे पुत्र ने किया. इस पर एमएलसी सुनील सिंह ने अपने दो सरकारी गार्ड और दो अन्य लोगों के साथ मेरे पुत्र पर हमला बोल दिया. इसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गया. उसे पीएचसी बिरौल लाया गया, जहां से उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. इधर इस मामले में एमएलसी सुनील सिंह ने मारपीट की घटना में संलिप्तता को निराधार बताते हुए कहा कि सरकारी स्तर से सड़क निर्माण हो रहा था. इसी बीच सिकिन्दर सिंह के पुत्र वहां पहुंचा और विरोध करने लगा. उसे ग्रामीण स्तर से काफी समझाया बुझाया गया, परंतु वह मानने को तैयार नहीं था. इसपर ग्रामीणों ने उसे धर- पकड़ कर वहां से भगा दिया. मारपीट का आरोप बेवुनियाद है. उन्होंने कहा कि इस घटना के बारे में बिरौल थाने को भी जानकारी दी गयी है. थाने की पुलिस ने स्थलीय निरीक्षण किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >