बिरौल. गौड़ाबौराम के जदयू के निवर्त्तमान विधायक डा इजहार अहमद को आर्दश आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में संयुक्त रूप से जमालपुर और घनश्यामपुर थाना की पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. विधायक को निजी मुचलके पर दो घंटे के बाद छोड़ दिया गया.
मालूम हो कि विधायक पर विष्णुपुर घाट और खैसा जमालपुर पर जदयू के बैनर-पोस्टर लगाने के आरोप में दोनों थानों में प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी थी. उन्होंने इस मामले में जमानत नहीं लिया था. इस कारण जमालपुर और घनश्यामपुर थाना ने श्री अहमद को उनके गांव बलिया से गिरफ्तार कर लिया. ज्ञातव्य हो कि जमालपुर थाना में 189 और घनश्यामपुर थाना में 106 कांड अंकित है.
