कैंपस- मतदान राष्ट्र को सबल बनाने का मजबूत हथियार

कैंपस- मतदान राष्ट्र को सबल बनाने का मजबूत हथियार कासिंदसं विवि के द्वारा निकाली गयी जागरुकता रैलीफोटो- 15परिचय- जागरुकता रैली को झंडी दिखा रवाना करते कासिंदसं विवि के कुलपति डा. देवनारायण झा व अन्य.दरभंगा. लोकतंत्र को हमें जगाते रहना होगा. समाज के अभिजात्य व पिछड़े लोगों से मतदान का अपील राष्ट्र को सबल बनाने की […]

कैंपस- मतदान राष्ट्र को सबल बनाने का मजबूत हथियार कासिंदसं विवि के द्वारा निकाली गयी जागरुकता रैलीफोटो- 15परिचय- जागरुकता रैली को झंडी दिखा रवाना करते कासिंदसं विवि के कुलपति डा. देवनारायण झा व अन्य.दरभंगा. लोकतंत्र को हमें जगाते रहना होगा. समाज के अभिजात्य व पिछड़े लोगों से मतदान का अपील राष्ट्र को सबल बनाने की दिशा में सबसे बड़ा कदम है. उक्त बातें कासिंदसं विवि के कुलपति डा. देवनारायण झा ने मतदाता जागरूकता रैली निकाले जाने के पूर्व संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि वीर का स्थायी भाव उत्साह है. अत: उत्साह के साथ सोचते हुए कृतकर्म से ही लोकतंत्र की मजबूती संभव है. अत: शत प्रतिशत मतदान हो. वहीं कुलसचिव डा. सुरेश्वर झा ने लोकतंत्र को मतदान से मजबूत करने का आह्वान किया. उन्होंने का कि जागरूकता की कमी के फलस्वरुप 5 वर्षों तक विकास से वंचित रहना पड़ेगा. निदेशक घनश्याम मिश्र ने छात्रों को उत्साहित करते हुए कहाकि शिक्षा का उद्देश्य जनसामान्य से संवाद स्थापित करना भी है. इसके उपरांत विवि एनएसएस समन्वयक डा. ऋद्धिनाथ झा के नेतृत्व में इस अभियान रैली को कुलसचिव एवं कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर विदा किया. यह रैली मिथिला विवि होती हुई आयकर चौराहा, हसन चक, बस स्टैंड एवं बाघ मोड़ से गुजरी. इस मौके पर डा. उदशंकर झा, डा. रामचंद्र झा, रेणुका सिंहा, रीता सिंह, डा. विद्येश्वर झा आदि थे. इस अवसर पर छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक भी किया गया. मौके पर भू संपदा पदाधिकारी अवधेश कुमार चौधरी, मदन प्रसाद राय, डा. मनोज कुमार झा उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >