मतदान चत्रिांकन प्रतियोगिता आयोजित

मतदान चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित दरभंगा. गांधी विहार स्थित महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान में स्वीप कार्यक्रम के तहत चित्रांकन एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. इस मौके पर प्राचार्या डा. प्रभा मल्लिक ने अपने संबोधन में बच्चों को मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने की अपील की. उनका कहना था कि मतदान प्रजातंत्र का […]

मतदान चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित दरभंगा. गांधी विहार स्थित महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान में स्वीप कार्यक्रम के तहत चित्रांकन एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. इस मौके पर प्राचार्या डा. प्रभा मल्लिक ने अपने संबोधन में बच्चों को मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने की अपील की. उनका कहना था कि मतदान प्रजातंत्र का महापर्व है. इसमें सभी मतदाता को जरुर हिस्सा लेना चाहिए. उन्होंने स्वच्छ एवं स्वतंत्र मतदान क रने की जरुरत जताते हुए किसी प्रकार के लालच में नहीं आने को कहा. कार्यक्रम में अपने निर्वाचन क्षेत्र के योग्य, ईमानदार एवं कर्त्तव्यनिष्ठ उम्मीदवार को मत देने पर जोर दिया गया. आम आदमीका हथियार विषय पर आयोजित चित्रांकन विषय पर 9 वीं से 12 वीं के छात्र-छात्राओं ने बढचढकर हिस्सा लिया. वहीं प्रजातंत्र में मतदान के तहत्व पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का संचालन सीसीई प्रभारी बीएन झा ने की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >