दरभंगा. जिला पुलिस लगभग दो वर्ष पूर्व बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बाजीदपुरगंज मिल्की चक से चोरी की गयी ट्रैक्टर व टेलर शनिवार को बरामद करने में सफल रही.
हालांकि बरामदगी को लेकर कई प्रश्न अनसुलझे रह गये. एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि ट्रैक्टर व टेलर को मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के रजौल गांव निासी मो अकबर के पुत्र शमीम के घर से बरामद किया गया है. 2013 में हुई थी चोरी जानकारी के अनुसार 2013 के 29 नवंबर की रात्रि में चोरों ने ट्रैक्टर व टेलर को गायब कर दिया था. खोजबीन क बाद भी गाड़ी नहीं मिलने पर 5 दिसंबर 2013 को बहादुरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया. यह ट्रैक्टर स्व मिश्री लाल यादव के पुत्र ब्रजकिशोर यादव की बतायी जाती है.
इस संबंध में श्री यादव ने बताया कि उन्होंने चारी होने से लगभग दो वर्ष पूर्व पप्पू मंडल की पत्नी साधना देवी से गाड़ी को खरीदा था. बरामदगी के बाद उन्होंने कहा कि नंबर के साथ ही गाड़ी के कई सामान बदल दिये गये. गाड़ी का नंबर बीआर7 के-1728 था, जिसे बदलकर बीआर 32 एच-2985 लगा दिया गया है.
सिंहवाड़ा में ट्रैक्टर व मोबाइल लूट से खुले राज शनिवार को श्री अहमद ने बताया कि इसी वर्ष सितंबर के 16 तारीख को सिंहवाड़ा क्षेत्र से एक ट्रैक्टर व मोबाइल लूट की घटना हुई थी. इस घटना को अंजाम देने में मुजफ्फरपुर तथा पटना के संगठित गिरोह के हाथ होने की जानकारी सामने आयी. घटना में लूटी गयी मोबाइल के सीडीआर के आधार पर वैशाली जिले का श्यामचंद्र शर्मा का पुत्र संजय शर्मा दबोचा गया. हिरासत में लिये गये संजय ने पूछताछ में स्वीकारा कि उसका भाई ओम प्रकाश शर्मा लूटपाट करता है.
वह निर्दोष है. पुलिस ओम प्रकाश की तलाश में जुटी है. अनसुलझे सवाल एएसपी ने बताया कि सूचना के आधार पर शमीम के घर छापामारी कर ट्रैक्टर व टेलर बरामद किया गया. अब प्रश्न यह उठता है कि जब किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो लगभग दो साल से गायब ट्रैक्टर शमीम के घर पर है इसकी जानकारी पुलिस को कैसे मिली. पुलिस की आने की खबर आखिर कैसे लग गयी कि शमीम फरार हो गया. साथ ही वह फरार हुआ तो ट्रैक्टर क्यों नहीं हटा पाया. लूट के घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं अबतक हो पायी. खैर सत्यता तो पुलिसिया जांच के बाद सामने आ जायेगी. श्री अहमद के निर्देश पर की गयी छापामारी दल में कमतौल थाना प्रभारी वरूण कुमार तथा भालपट्टी ओपी प्रभारी मो खुशबुद्दीन आदि शामिल थे.
