अतिक्रमणमुक्त नहीं होने से मतदान कर्मियों को भी होगी परेशानी बहेड़ी. मदरसा चिल्हा जानेवाली ग्रामीण सड़क को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराये जाने के कारण तालिबीनों के अलावा आम लोग को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. हालात यह है कि पीडब्ल्यूडी सड़क से मदरसा की ओर जानेवाली सड़क से होकर मतदानकर्मियों को भी पैदल चलना पड़ेगा. गांव के मो साविर हुसैन एवं अन्य के आवेदन के आलोक में एसडीओ ने पत्रांक 77 दिनांक 21 जनवरी 2015 से सीओ को इस पथ को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया था, जिसका अनुपालन अभी तक नहीं हुआ है.सूत्रों के अनुसार सीओ ने इसको लेकर सड़क की अंचल अमीन से पैमाईस कराने के बाद 29 सितम्बर को एचएम चिल्हा मदरसा प्रकाष केसरी, मो उवैस, मो दुलारे, मो शाकिर, मो नसीमा खातून, मो हाजी हुसैन एवं मो अशफाक को अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश दिया, लेकिन एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी अतिक्रमणकारी सरकारी जमीन पर डटे हुए हैं. इस संबंध में सीओ एस श्रीवास्तव ने कहा कि चुनाव कार्य में वयस्तता की वजह से अभी तक चिह्नित जमीन को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया जा सका है, लेकिन शीघ्र ही इस पर कार्रवाई की जाएगी.
अतक्रिमणमुक्त नहीं होने से मतदान कर्मियों को भी होगी परेशानी
अतिक्रमणमुक्त नहीं होने से मतदान कर्मियों को भी होगी परेशानी बहेड़ी. मदरसा चिल्हा जानेवाली ग्रामीण सड़क को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराये जाने के कारण तालिबीनों के अलावा आम लोग को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. हालात यह है कि पीडब्ल्यूडी सड़क से मदरसा की ओर जानेवाली सड़क से होकर मतदानकर्मियों को […]
