कैंपस…नई शिक्षा नीति के सूत्रण पर विमर्श दरभंगा. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर व्याकरण विभाग में विभागाध्यक्षों की बैठक डॉ विमल नारायण ठाकुर के संयोजकत्व में हुई. इसमें नयी शिक्षा नीति के सूत्र को लेकर विचार-विमर्श किया गया. प्राप्त 20 बिंदुओं पर बिंदुवार उपस्थित विद्वानों ने अपने-अपने विचार व्यक्त कर भावी रणनीति व इसके कार्यान्वयन के संंबंध में रूपरेखा तय की. इसपर अगली बैठक सोमवार को होगी. उक्त आयोजित बैैठक में वेद विभागाध्यक्ष डॉ विद्येश्वर झा, ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ गंगेश ठाकुर, डॉ बौआनंद झा, डॉ विद्याधर मिश्र, डॉ श्रीपति त्रिपाठी, डॉ विश्राम तिवारी, डॉ श्रवण कुमार चौधरी, डॉ चौठी सदाय, डॉ रामचंद्र झा आदि उपस्थित थे. आपूर्तिकर्ता का भुगतान करने पर लगी मुहर दरभंगा. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलपति डॉ अरविंद पांडेय के कार्यकाल में खरीद किये गये सामान का भुगतान करने का निर्णय शनिवार को हुई बैठक में लिया गया. ज्ञात हो कि एक करोड़ से अधिक रुपये के सामान की खरीद पर भुगतान विवि द्वारा नहीं किया गया था. शनिवार को वित्तीय परामर्शी, कुलसचिव, सूचना वैज्ञानिक, विकास पदाधिकारी के बीच हुई बैठक में आपूर्तिकर्ता के द्वारा की गयी सामान की आपूर्ति का विशेषज्ञों से जांच करते हुए बकाया भुगतान करने की कार्यवाही किये जाने का निर्णय लिया गया.
कैंपस...नई शक्षिा नीति के सूत्रण पर विमर्श
कैंपस…नई शिक्षा नीति के सूत्रण पर विमर्श दरभंगा. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर व्याकरण विभाग में विभागाध्यक्षों की बैठक डॉ विमल नारायण ठाकुर के संयोजकत्व में हुई. इसमें नयी शिक्षा नीति के सूत्र को लेकर विचार-विमर्श किया गया. प्राप्त 20 बिंदुओं पर बिंदुवार उपस्थित विद्वानों ने अपने-अपने विचार व्यक्त कर भावी रणनीति व […]
