शौचालय से वंचित है घोई पंचायत के लोग

शौचालय से वंचित है घोई पंचायत के लोग स्वच्छता अभियान की निकल रही हवाफोटो संख्या:परिचय:सदर. घोई पंचायत बुनियादी सुविधा से कोसों दूर है. यहां की सबसे जटिल समस्या शौचालय है. इस समस्या से पंचायत के हर गांव दूषित हो रहे हैं. क्षेत्र में जब स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गयी एवं इसके तहत सरकार की […]

शौचालय से वंचित है घोई पंचायत के लोग स्वच्छता अभियान की निकल रही हवाफोटो संख्या:परिचय:सदर. घोई पंचायत बुनियादी सुविधा से कोसों दूर है. यहां की सबसे जटिल समस्या शौचालय है. इस समस्या से पंचायत के हर गांव दूषित हो रहे हैं. क्षेत्र में जब स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गयी एवं इसके तहत सरकार की तरफ से शौचालय निर्माण के लिए अनुदान मिलने की बात कही गयी तो लोग खुशी से झूम उठे. उक्त पंचायत से सैकड़ों परिवारों ने अपना आवेदन भी पीएचइडी के कार्यालय में जमा कराया,लेकिन छह माह बीत जाने के पश्चात आजतक इस पर कुछ कार्रवाई नहीं की जा सकी है. हालांकि स्थानीय गरीब परिवारों को अब इस योजना पर ग्रहण लगते नजर आ रहा है. शुक्रवार को स्थानीय मुखिया डोमनी देवी के नेतृत्व में आयोजित चुनावी चौपाल में कई मुद्दें सामने आये एवं लोगों ने इस पर जोर-शोर से चर्चा की .कहते है ग्रामवासीदिवाड़ी की सुखिया देवी मजदूर परिवार से है. इस कारण उन्हें इतने रुपये नहीं हैं कि वह अपना शौचालय बना पाये. वह कहती हैं कि खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है. जीवछी देवी का कहना है कि घर में शौचालय नहीं रहने पर महिलाओं को लज्जा के कारण अंधेरे में बाहर शौच के लिए जाना पड़ता है. मीना देवी ने कहा कि परिवार के बच्चे खुले में जाते हैं तो उन्हें गंदगी को लेकर किसी बीमारी लगने का डर लगा रहता है. मुन्ना महतो, रामविशेश्वर दास,उपेंद्र यादव, चंदेश्वर यादव व लक्ष्मी यादव का कहना है कि पंचायत के अधिकांश गांवों में सड़क पर गंदगी का अंबार है.भीतर गांव में पहुंचने के लिए नाक बंद कर जाना पड़ता है. हालांकि गांव वालों की इस समस्या पर आजतक किसी बड़े राजनीतिक दल व प्रशासनिक स्तर पर ध्यान नहीं दिया गया है. लोग तरह -तरह की बीमारियों से परेशान रहते हैं.कहते हैं स्थानीय जनप्रतिनिधिमुखिया डोमनी देवी ने ढेरों बुनियादी सुविधाओं की समस्या पर चर्चा करते हुए कहा कि यहां शौचालय, नालों का निर्माण, राशन- केराेिसन से सैकड़ों परिवारों का वंचित रहना पड़ रहा है. सड़क पर जलजमाव आदि ढेरों मुद्दे सामने है. नेताजी को इन सभी बातों पर ध्यान देना चाहिए. रामखेलावन सहनी का कहना है कि यहां एेसी सड़कें है जो अभी भी क्षतिग्रस्त है. इस पथ से मुख्य सड़क तक जाने में लोगों को काफी परेशानी होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >