पत्नी को अकेला छोड़ भागा पति

पत्नी को अकेला छोड़ भागा पति मुजफ्फरपुर से लेकर आया था दरभंगापीड़िता पहुंची महिला थाना की शरण मेंदरभंगा. सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खानेवाले पति ने अपनी पत्नी को झांसा देकर बीच रास्ते में ही छोड़ दिया. खुद फरार हो गया. पति से ठुकरायी गयी पीड़िता अब दर-दर भटक रही है. यह वाकया […]

पत्नी को अकेला छोड़ भागा पति मुजफ्फरपुर से लेकर आया था दरभंगापीड़िता पहुंची महिला थाना की शरण मेंदरभंगा. सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खानेवाले पति ने अपनी पत्नी को झांसा देकर बीच रास्ते में ही छोड़ दिया. खुद फरार हो गया. पति से ठुकरायी गयी पीड़िता अब दर-दर भटक रही है. यह वाकया गुरुवार को उस समय सामने आया जब पीड़िता नगर थाना पहुंच अपनी आप बीती सुनाई. पुलिस ने तत्काल उसे महिला थाना को सुपुर्द कर दिया. जानकारी के अनुसार मुजफ्फपुर जिला अंतर्गत कांटी बस स्टैंड निवासी शंकर कुमार अपनी पत्नी किरण कुमारी को लेकर वहां से चला. दरभंगा पहुंचने के बाद नगर थाना क्षेत्र में उसे झांसा देकर फरार कर दिया. वह अकेले उसका इंतजार करती रही. काफी इंतजार करती रही. जब काफी वक्त गुजरने के बाद वह नहीं आया तो वह इधर-उधर भटकने लगी. अंतत: वह नगर थाना पहुंची. वहां से उसे महिला थाना भेज दिया गया. इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष पद्यमा कुमारी ने बताया कि अभी उससे पूछताछ की जा रही है. इसके बाद ही पूरी जानकारी मिल सकेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >