दरभंगा : लनामिवि मुख्यालय से 9 अक्टूबर को 7 बजे प्रात: मतदाता जागरूकता रैली निकाली जायेगी. इसका नेतृत्व कुलपति प्रो. साकेत कुशवाहा करेंगे.
इस रैली में सभी पदाधिकारी सहित विवि विभागाध्यक्ष शामिल होंगे. उक्त जानकारी कुलसचिव डा. अजित कुमार सिंह ने दी.डी. लिट के लिए आवेदन आमंत्रितदरभंगा. मिथिला शोध संस्थान ने डी. लिट करने के इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किया है. निदेशक डा. देवनारायण यादव ने बताया कि मान्यताप्राप्त विवि से पीएचडी उपाधि प्राप्त अभ्यर्थी आवेदन 29 अक्टूबर तक कर सकते हैं. आवेदन पत्र संस्थान कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में नकद राशि जमा कर प्राप्त की जा सकती है.
