हायाघाट: भाजपा कार्यकर्ताओं की विधानसभा स्तरीय बैठक रविवार को हायाघाट मंडल अध्यक्ष हेमचन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आनन्दपुर में हुई़ बैठक में परिवर्तन रैली की सफलता पर विस्तार से चर्चा हुई़ उपस्थित कार्यकर्ताओं के समक्ष हायाघाट विधानसभा के प्रत्येक बूथ स्तर पर 10 कार्यकर्ताओं को रैली में ले जाने निर्णय लिया गया़ बहेड़ी मंडल अध्यक्ष रामचन्द्र मुखिया के संचालन में हुई बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता आर के चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगुआई में आज देश तरक्की के पथ पर चल रहा है़ आने वाले समय में बिहार को विकास के पथ पर आगे ले जाने का श्रेय प्रधानमंत्री श्री मोदी को जायेगा. इसलिए बिहार में भाजपा की सरकार आवश्यक है़ मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष उदय शंकर चौधरी, जिला मंत्री रामचन्द्र प्रसाद, पारसनाथ चौधरी, राजेश कुमार चौधरी, प्रदीप कुमार, राधेश्याम मिश्र, जगदेव पासवान, आफताब सिद्घिकी, राम प्रसाद सहनी आदि ने अपने विचार रखे.
भाजपा की बैठक में रैली पर हुई चर्चा
हायाघाट: भाजपा कार्यकर्ताओं की विधानसभा स्तरीय बैठक रविवार को हायाघाट मंडल अध्यक्ष हेमचन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आनन्दपुर में हुई़ बैठक में परिवर्तन रैली की सफलता पर विस्तार से चर्चा हुई़ उपस्थित कार्यकर्ताओं के समक्ष हायाघाट विधानसभा के प्रत्येक बूथ स्तर पर 10 कार्यकर्ताओं को रैली में ले जाने निर्णय लिया गया़ बहेड़ी मंडल अध्यक्ष […]
