काष्ठ कर्मी संघ की बैठक

दरभंगा : विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति (काष्ठ कर्मी संघ) के जिला इकाई की बैठक रविवार को मिश्र टोला स्थित कार्यालय परिसर में हुई. बैठक की अध्यक्षता सुरेश कुमार शर्मा ने की. बैठक में समिति के राज्य अध्यक्ष रवींद्र नाथ ठाकुर ने 21 जुलाई को पटना में मुख्यमंत्री के खिलाफ रोषपूर्ण प्रदर्शन की समीक्षा करते […]

दरभंगा : विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति (काष्ठ कर्मी संघ) के जिला इकाई की बैठक रविवार को मिश्र टोला स्थित कार्यालय परिसर में हुई. बैठक की अध्यक्षता सुरेश कुमार शर्मा ने की. बैठक में समिति के राज्य अध्यक्ष रवींद्र नाथ ठाकुर ने 21 जुलाई को पटना में मुख्यमंत्री के खिलाफ रोषपूर्ण प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए 20 जुलाई को पटना चलने का आह्वान किया. उन्होंने प्रखंडों के पदाधिकारियों को वाहन उपलब्ध कराने के बावत जानकारी देते हुए अधिक से अधिक संख्या में लोगों को प्रदर्शन में ले चलने की जिम्मेवारी सौंपी. उन्होंने कहा कि जबतक हमें अधिकार नहीं मिलेगा संघर्ष जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >