विधान पार्षद का सम्मान समारोह

केवटी : नव निर्वाचित विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह का सम्मान समारोह प्रखंड के नयागांव पश्चिमी पंचायत के जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया. नयागांव के सामाजिक कार्यकर्ता मो शमीम ने अध्यक्षता की. विधान पार्षद श्री सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सम्मान के लिए हमेशा संघर्षशील रहूंगा. विकास को पहली प्राथमिकता दी जायेगी. इस बैठक […]

केवटी : नव निर्वाचित विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह का सम्मान समारोह प्रखंड के नयागांव पश्चिमी पंचायत के जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया. नयागांव के सामाजिक कार्यकर्ता मो शमीम ने अध्यक्षता की. विधान पार्षद श्री सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सम्मान के लिए हमेशा संघर्षशील रहूंगा. विकास को पहली प्राथमिकता दी जायेगी. इस बैठक में स्थानीय विधायक अशोक कुमार यादव ने आगामी 25 जुलाई को मुजफ्फरपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की. वहीं भाजपा प्रखंड अध्यक्ष श्रवण कुमार झा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >