शांति समिति की बैठक आयोजित

दरभंगा : ईद को लेकर लहेरियासराय थाना पर बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई. इसमें इस त्योहार को सौहार्दपूर्ण माहौल में शांतिपूर्वक मनाने को लेकर विमर्श किया गया. समिति के सदस्यों को थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने छोटी-छोटी बातों पर नजर रखने को कहा. साथ ही उपद्रवियों पर खास ध्यान देने की बात कही. उन्होंने […]

दरभंगा : ईद को लेकर लहेरियासराय थाना पर बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई. इसमें इस त्योहार को सौहार्दपूर्ण माहौल में शांतिपूर्वक मनाने को लेकर विमर्श किया गया. समिति के सदस्यों को थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने छोटी-छोटी बातों पर नजर रखने को कहा. साथ ही उपद्रवियों पर खास ध्यान देने की बात कही. उन्होंने कहा कि अगर कोई असामाजिक तत्व किसी तरह की अव्यवस्था फैलाता दिखे तो तुरंत इसकी सूचना दें. वैसे पुलिस भी मुस्तैद है. यह पर्व भाईचारे का त्योहार है. इसे सभी धर्म-मजहब के लोगों को साथ मिलकर मनाना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >