डा. एसएन झा ने संभाला डीएमसीएच अधीक्षक का पदभार

दरभंगा: डीएमसीएच के नव नियुक्त अधीक्षक डा. एसएन झा ने बुधवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया. उन्होंने प्रभारी अधीक्षक डा. संतोष कुमार मिश्र से चार्ज लिया. पदभार ग्रहण करने के साथ ही अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधा के बावत जानकारी ली. मौके पर उन्होंने कहा कि रोगियों को यहां उपलब्ध सभी सुविधायें […]

दरभंगा: डीएमसीएच के नव नियुक्त अधीक्षक डा. एसएन झा ने बुधवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया. उन्होंने प्रभारी अधीक्षक डा. संतोष कुमार मिश्र से चार्ज लिया. पदभार ग्रहण करने के साथ ही अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधा के बावत जानकारी ली. मौके पर उन्होंने कहा कि रोगियों को यहां उपलब्ध सभी सुविधायें दी जायेंगी. वे इसके लिए कृतसंकल्पि हैं. वे खुद इसकी निगहबानी करेंगे. सरकार की ओर से दी जा रही सभी सुविधायें यहां मरीजों को दी जायेगी. काम में पूरी पारदर्शिता रहेगी. अगर किसी रोगी को किसी तरह की परेशानी हो तो वे उनके कार्यालय से संपक र् कर सकते हैं. सभी को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिले यही इनकी प्राथमिकता रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >