बिरौल : प्रखंड स्थित मनरेगा भवन परिसर में बुधवार को बीस सूत्री अध्यक्ष कैलाश चौधरी की अध्यक्षता में आधार कार्ड केन्द्र का उदघाटन किया गया. इस दौरान मौजूद बीडीओ रजत किशोर सिंह ने कहा कि इस केन्द्र से मनरेगा योजना के जॉब कार्डधारियों को आधार कार्ड से जोड़ा जायेगा साथ ही वैसे लोग जो आधार कार्ड से वंचित है उन्हें भी आधार कार्ड बनेगा. ़मालूम हो कि सरकार ने आधार कार्ड से जोड़ने के लिये आम जनमानस में शिविर लगाने का निर्देश दिया है. मजदूरों को अब मनरेगा केन्द्र पर ही आधार कार्ड से जोड़ा जायेगा. इस मौके पर पीओ शम्भू भगत, सीओ सूर्य कांत सहित विभिन्न पंचायत के जनप्रतिनिधि मौजूद थे.
आधार केन्द्र का उद्घाटन
बिरौल : प्रखंड स्थित मनरेगा भवन परिसर में बुधवार को बीस सूत्री अध्यक्ष कैलाश चौधरी की अध्यक्षता में आधार कार्ड केन्द्र का उदघाटन किया गया. इस दौरान मौजूद बीडीओ रजत किशोर सिंह ने कहा कि इस केन्द्र से मनरेगा योजना के जॉब कार्डधारियों को आधार कार्ड से जोड़ा जायेगा साथ ही वैसे लोग जो आधार […]
