बिजलीकर्मी को पीटा, केस दर्ज

कुशेश्वरस्थान पूर्वी : स्थानीय बाजार के बिजली विभाग में मानव बल कर्मी रंजन साह के साथ हुई मारपीट और बाजार में 200 केवीए के ट्रांसफर्मर को क्षति पहुंचाने को लेकर बाजार के ही अरविन्द दास, किशुन दास, विष्णु दास पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सूत्रों के अनुसार बिजली कर्मी श्री साह 13 जुलाई को […]

कुशेश्वरस्थान पूर्वी : स्थानीय बाजार के बिजली विभाग में मानव बल कर्मी रंजन साह के साथ हुई मारपीट और बाजार में 200 केवीए के ट्रांसफर्मर को क्षति पहुंचाने को लेकर बाजार के ही अरविन्द दास, किशुन दास, विष्णु दास पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सूत्रों के अनुसार बिजली कर्मी श्री साह 13 जुलाई को शाम करीब साढे छह बजे बस स्टैंड स्थित 200 केवीए के ट्रांसफॉर्मर पर कार्य कर रहे थे. तभी उक्त लोगों ने लाठी डंटा से कर्मी श्री साह पर वार कर घायल कर दिया और ट्रांस्फर्मर के बुश को लाठी से तोड़ दिया. बताया जाता है कि लो वोल्टेज होने के कारण ये लोग कई दिनों से बिजली कर्मी के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे और इस तरह की घटना को अंजाम दिया. जिसके कारण कुशेश्वरस्थान फीडर में कई घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही. वहीं कनीय अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रशाखा सुजीत ठाकुर ने स्थानीय थाना को पत्रांक 58 के तहत उत्तर बिहार विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड को लगभग दो लाख पाास हजार रुपये की क्षतिपूर्ति के लिए उक्त लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर पत्र दिया है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने मामले को गंभीरता से लेते प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरु करने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >