सीपीएम कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर दरभंगा : बहादुरपुर प्रखंड परिसर में गुरुवार को सीपीएम की किसान-मजदूर अधिकार रैली को पूर्व सांसद वृंदा करात संबोधित करेंगी. इस रैली की सफलता को लेकर माकपा कार्यकर्ता टोली बनाकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. टोली का नेतृत्व हृदय नारायण यादव, रामसागर पासवान, शत्रुघ्न पासवान, सुबोध चौधरी, विजय मंडल, विकाऊ महतो एवं श्याम भारती ने किया. इधर देवचंद्र पासवान एवं नंद राम की ओर से नुक्कड़ सभा का आयोजन कर शहरी क्षेत्र में प्रचार-प्रसार किया गया. सीपीएम राज्य कमेटी सदस्य श्याम भारती ने बताया कि रैली की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. उन्होंने बताया कि रैली स्थल एवं मुख्य पथ पर तोरणद्वार बनाकर लाल झंडों से सजाया गया है.
बहादुरपुर में वृंदा करात की सभा आज
सीपीएम कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर दरभंगा : बहादुरपुर प्रखंड परिसर में गुरुवार को सीपीएम की किसान-मजदूर अधिकार रैली को पूर्व सांसद वृंदा करात संबोधित करेंगी. इस रैली की सफलता को लेकर माकपा कार्यकर्ता टोली बनाकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. टोली का नेतृत्व हृदय नारायण यादव, रामसागर पासवान, शत्रुघ्न पासवान, सुबोध चौधरी, विजय मंडल, […]
