स्कूल से अतिक्रमणमुक्त हटाने को किया सड़क जाम

सीओ के आश्वासन पर चार घंटे बाद हटा जाम अलीनगर : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंदौली के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को आशापुर-अलीनगर मुख्य सड़क को बसुआ चौक के पास घंटों जाम किया. विद्यालय के अतिक्रमित भूमि को खाली नहीं कराने के विरुद्ध छात्र-छात्राओं ने सुबह 8 से 12 बजे तक जाम रखा. इस बीच […]

सीओ के आश्वासन पर चार घंटे बाद हटा जाम अलीनगर : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंदौली के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को आशापुर-अलीनगर मुख्य सड़क को बसुआ चौक के पास घंटों जाम किया. विद्यालय के अतिक्रमित भूमि को खाली नहीं कराने के विरुद्ध छात्र-छात्राओं ने सुबह 8 से 12 बजे तक जाम रखा. इस बीच मुसलाधार वर्षा के बाद भी बच्चों के आक्रोश पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा. करीब 12 बजे में बीडीओ पवन कुमार ठाकुर, सीओ कौसर ईमाम और ओपी अध्यक्ष कुंदन कुमार ने दो दिनों के अंदर उचित कार्रवाई कर अतिक्रमण को खाली कराने का आश्वासन दिया, उसके बाद जाम समाप्त हुआ. विगत चार वषार्ें से प्रशासन द्वारा लगातार आश्वासन मात्र दिये जाने के कारण छात्र-छात्राओं के आक्रोश भरी बातों से अधिकारियों को जूझना पड़ा. इस बीच झमाझम वारिश के कारण राहगीरों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी. विदित हो कि उक्त विद्यालय को कागज के अनुसार करीब 18 कट्ठा जमीन है, लेकिन अतिक्रमण के कारण दो कट्ठे भी विद्यालय के कब्जे मेंे नहीं होगी. जिसके कारण मात्र दो कमरों की भवन के सहारे जैसे-तैसे काम चलाया जा रहा है. बच्चों के अनुसार वे लोग जगह के अभाव में मात्र हाजिरी बना कर लौट जाते हैं और मध्याह्न भोजन के वक्त कुछ लोग भोजन करने पहुंचते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >