ऑपरेशन दखल देहानी अभियान चलेगा 30 सितंबर तक

विभाग ने की तिथि बढ़ाने की घोषणा दरभंगा: राजस्व एवं भूमि विभाग के प्रधान सचिव ने ऑपरेशन भूमि दखल देहानी की तिथि को बढ़ा कर 30 सितंबर कर दिया है. इस अभियान को 30 जून तक चलाने का निर्देश विभाग ने पूर्व में जारी किया था. लेकिन समय सीमा समाप्त होने के बाद और विधान […]

विभाग ने की तिथि बढ़ाने की घोषणा दरभंगा: राजस्व एवं भूमि विभाग के प्रधान सचिव ने ऑपरेशन भूमि दखल देहानी की तिथि को बढ़ा कर 30 सितंबर कर दिया है. इस अभियान को 30 जून तक चलाने का निर्देश विभाग ने पूर्व में जारी किया था. लेकिन समय सीमा समाप्त होने के बाद और विधान परिषद स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन को लेकर लागू की गयी आदर्श आचार संहिता के कारण तिथि का विस्तारीकरण नहीं किया था. जारी निर्देश में प्रधान सचिव ने कहा है कि इस अभियान को लेकर गांवों मं प्रचार-प्रसार चलाने का निर्देश दिया गया है. साथ ही अभियान के दौरान सभी सीओ के साथ पुलिस पदाधिकारी और सशक्त पुलिस बलों की तैनाती कर पर्चाधारियों को खोजकर दखल कब्जा दिलवायें. जारी निर्देश में प्रधान सचिव ने कहा कि बेदखल पर्चाधारियों की खोज में हर अंचल के सीओ दूसरे और चौथे मंगलवार को राजस्व शिविर आयोजित करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >