15 शस्त्रधारकों के लाइसेंस सस्पेंड

दरभंगा : डीएम कुमार रवि ने 15 शस्त्र धारकों के शस्त्र अनुज्ञप्ति निलंबित करते हुए शस्त्र जब्ती का निर्देश दिया है. इसे लेकर जिला शस्त्र दंडाधिकारी को भेजे आदेश में कहा गया है कि केंद्रीय गृह मंत्रलय की ओर से जारी निर्देश में 1 अक्टूबर 2015 तक सभी शस्त्रधारकों को यूआइएन नंबर प्राप्त करना आवश्यक […]

दरभंगा : डीएम कुमार रवि ने 15 शस्त्र धारकों के शस्त्र अनुज्ञप्ति निलंबित करते हुए शस्त्र जब्ती का निर्देश दिया है. इसे लेकर जिला शस्त्र दंडाधिकारी को भेजे आदेश में कहा गया है कि केंद्रीय गृह मंत्रलय की ओर से जारी निर्देश में 1 अक्टूबर 2015 तक सभी शस्त्रधारकों को यूआइएन नंबर प्राप्त करना आवश्यक है.
इसी दिशा में नेशनल डाटाबेस ऑफ आर्म्स लाइसेंस (एनडीएएल) इंट्री के लिए विहित प्रपत्र में शस्त्र सूचनाएं उपलब्ध कराने के लिए भेजा गया था. लेकिन इन शस्त्रधारियों ने सूचनाएं उपलब्ध नहीं करायी. इस कारण अनुज्ञप्ति निलंबित करते हुए शस्त्र जब्त करने का निर्देश दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >