विभिन्न मद की राशि स्कूलों को आवंटित

दरभंगा : जिले के सभी राजकीय, राजकीयकृत व परियोजना उच्च विद्यालयों को वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए साइकिल, पोशाक व छात्रवृत्ति योजना मद की राशि आवंटित कर दी गई है. योजना एवं लेखा शाखा ने राशि का आवंटन सभी प्रधानाध्यापक को हर हाल में 15 जुलाई तक प्राप्त करने का निर्देश जारी किया है. वहीं […]

दरभंगा : जिले के सभी राजकीय, राजकीयकृत व परियोजना उच्च विद्यालयों को वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए साइकिल, पोशाक व छात्रवृत्ति योजना मद की राशि आवंटित कर दी गई है. योजना एवं लेखा शाखा ने राशि का आवंटन सभी प्रधानाध्यापक को हर हाल में 15 जुलाई तक प्राप्त करने का निर्देश जारी किया है. वहीं योजना एवं लेखा के डीपीओ सुधीर कुमार झा ने सभी मदरसा, संस्कृत, उत्क्रमित माध्यमिक एवं अनुदानित महाविद्यालय के प्रधानाध्यापक व प्राचार्य को निर्देश जारी कर कोटिवार छात्र-छात्राओं को पूर्व प्राप्ति रसीद अनिवार्य रूप से आगामी 15 जुलाई तक तलब किया है. बताते चले कि विभागीय कैलेंडर के अनुसार 20-27 जुलाई तक समारोहपूर्वक इस राशि को स्कूलों में वितरित करने का निर्देश है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >